
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा पावर, भारत की सबसे बड़ी वर्टिकली इंटीग्रेटेड पावर कंपनियों में से एक ने शुक्रवार को सेल्सफोर्स के साथ साझेदारी की घोषणा की है. सेल्सफोर्स दुनिया का नंबर 1 एआई सीआरएम है. यह सहयोग टाटा पावर के तेजी से बढ़ते रूफटॉप सोलर, ईवी चार्जिंग और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस बिजनेस को डिजिटली ट्रांसफॉर्म करेगा.यह पार्टनरशिप भारत की नेट-जीरो महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप टाटा पावर के लंबे समय तक चलने वाले क्लीन एनर्जी रोडमैप को मजबूत करेगी.
कंपनी एक सुरक्षित, इंटेलिजेंट और पूरी तरह से इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी इकोसिस्टम बनाएगी, जो एआई, ऑटोमेशन और डेटा-ड्रिवन इनसाइट्स पर आधारित होगी. इससे रिन्यूएबल एनर्जी वैल्यू चेन में स्केलेबल ग्रोथ, पार्टनर्स और ग्राहकों के साथ गहरा जुड़ाव तथा ऑपरेशनल उत्कृष्टता हासिल होगी.इस ट्रांसफॉर्मेशन के तहत टाटा पावर ने अपनी रिन्यूएबल एनर्जी सब्सिडियरी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड में एजेन्टफोर्स सेल्स, एसेजन्टफोर्स सर्विस और एजेन्टफोर्स मार्केटिंग को डिप्लॉय किया है.
सेल्सफोर्स प्लेटफॉर्म इंटेलिजेंट, एआई-सक्षम वर्कफ्लो प्रदान करता है, जो विजिबिलिटी बढ़ाता है, निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करता है और ओमनीचैनल अनुभव को सहज बनाता है. इससे स्केल पर दक्षता, चपलता और सर्विस लीडरशिप मिलेगी.

