
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न डिविजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद थे. समारोह में यूनियन के वरीय पदाधिकारी बीके शर्मा, अजय भगत, एसएन सिंह तथा मनोज सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम में तमाम सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन के द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने विचारों को साझा किया. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन एसएन सिंह ने दिया.
रिटायर होने वाले कर्मी
वेहिकल फैक्ट्री से एचबी मुखी, अमिताभ दास गुप्ता एवं शंभू नाथ मैती, पीपीसी ऑटो ट्रांसपोर्ट से नागेन महतो, ड्राइवलाइन से दिनेश कुमार एवं मोहम्मद सैयद रजा, फ्रेम फैक्ट्री से कनन श्रीधर एवं संतोष कुमार सिन्हा, मेडिकल सर्विस से प्रेमदानी नथानिएल, इंजन डिविजन से मंगल एवं के. उदय शंकर राव.

