
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर के गोपेश्वर हॉल में बुधवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मियों ने परिवारजनों के साथ शिरकत की. यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने कमेटी सदस्यों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.
यूनियन से जुड़ाव बनाए रखने का आह्वान
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह यूनियन कार्यालय सभी की मेहनत का प्रतिफल है. सेवानिवृत्त होने के बाद भी यहां आकर विचार साझा करने का आग्रह किया. उन्होंने जोर देकर कहा, “कंपनी से विदा हो सकते हैं, लेकिन यूनियन परिवार से कभी नहीं.” अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने सभी को अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. यूनियन कमेटी के दो सदस्यों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया.
सम्मानित कर्मियों की सूची
| विभाग | सम्मानित कर्मी |
|---|---|
| व्हीकल फैक्ट्री | शंभू शरण, लाल मोहन भगत, कलवंत सिंह |
| टीएमएल ड्राइव | सैयद मनुवर, अखिलेश कुमार सिंह, संजय कुमार, हरिशंकर सिंह, समीर मुखर्जी, एके दिलशाद अली, प्रदीप चंद्र भट्टाचार्य |
| कैब एंड कॉल फैक्ट्री | सजल कुमार सोमे, देबदुलाल मैती, अजय कुमार सिंह, सुमन चटर्जी |
| इंजन | दशरथ सिंह |
| फाउंड्री | लखन कैवर्तो, पी श्रीनिवास राव |
| व्हीकल प्रीपेरेशन व डिस्पैच | अशोक कुमार डे |
| ईआरसी | शेख युशुफ, मनोज कुमार शर्मा |
| फ्रेम फैक्ट्री | मोहम्मद नेयाज सिद्धिकी |

