
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से तीसरी सोमवारी को महारूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. रूद्राभिषेक पूजा को दर्जन भर पुजारी विधि पूर्वक संपन्न कराए. महामंत्री आरके सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद समेत अन्य पुरोहित मंत्रोच्चार एवं जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हुआ. गंगा जल , दूध , चरनामृत, नारियल पानी, मधु , घी आदि से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया गया. कार्यक्रम में विनय बिहारी और बॉबी समेत अन्य गायकों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर किया.
बाबा के भजनों की प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक मधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई. का लेके शिव के मनाई हो , शिव मानत अ नाही …, ना सोना, ना चांदी के हार चाहीं, न बंगला न गाड़ी चाहीं, भोले बाबा दर्शन तोहार चाही … , अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह समेत स्वागत समिति के लोग सभी आगंतुकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किए. कार्यक्रम में प्लांट हेड सुनील तिवारी, आईआर हेड सौमिक रॉय, एचआर हेड प्रणव कुमार, विकास कुमार, मुनीष राणा, राजीव बंसल , डॉ संतोष, टिस्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी , पवन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामाश्रय प्रसाद, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, पूर्व महामंत्री चंद्रभान सिंह , यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, राकेश्वर पांडेय, जिम्मी भास्कर, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, शारदा देवी, विनोद सिंह, कमलेश सिंह , विधायक सरयू राय , डॉ संजय कुमार, डॉ एस एल श्रीवास्तव, डॉ अरूणिमा वर्मा और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन हेड पार्थो मुखोपाध्याय मौके पर मौजूद थे.
महामंत्री आरके सिंह ने कहा पूरा यूनियन हर साल की भांति इस बार भी बाबा भोले को जलाभिषेक करने के लिए देवघर गया था. वहां सबों की सुख शांति के लिए भगवान भोले से कामना की गई. वापसी के बाद रूद्राभिषेक एवं भजन कार्यक्रम हुआ.

