
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के टीम संस्कार ( क्यूसी ) को ग्रेटर नोएडा में आयोजित 39 वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स सेमिनार में एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किया गया. क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स फॉर आत्मनिर्भर भारत के थीम पर आधारित इस प्रतिस्पर्धा में देश भर के कुल दो हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लिए थे. टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट की टीम संस्कार द्वारा इस थीम पर आधारित प्रेजेंटेशन को चयन समिति ने उत्कृष्ट माना. अवार्ड ग्रहण करने वालों में टीम के आरके विश्वास, एस अख्तर, समित दास, धीरज कुमार, पवन कुमार, सीआर दास शामिल थे. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने इस उपलब्धि पर टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं दी है.

