
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में वर्षों से काम कर रहे सफाई कर्मियों को अचानक काम से हटा दिए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. मेसर्स बीवीजी ठेका कंपनी द्वारा किए गए इस निर्णय के खिलाफ अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा यानी जेएलकेएम ने आंदोलन का ऐलान किया है.जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स कंपनी में पिछले 15 वर्षों से सफाई और सैनिटेशन का कार्य कर रहे मजदूरों को बिना किसी पूर्व सूचना के काम से हटा दिया गया.मजदूरों का आरोप हैकि मेसर्स बीवीजी ठेका कंपनी ने बिना कोई नोटिस दिए उन्हें बाहर कर दिया.जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है.इन मजदूरों में अधिकांश दलित और आदिवासी समुदाय से आते हैं.
Advertisement
<
