
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के वैसे कर्मचारी, जिनका चयन डिप्लोमा मेकाट्रॉनिक्स में हुआ है, उनका परिचयात्मक कार्यक्रम मंगलवार को एमटीसी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ. टीएमएसटी एवं अप्रेंटिस पास कर चुके कर्मचारी पुत्रों को कौशल्या कार्यक्रम के तहत डिप्लोमा करने के पश्चात नियोजित किया जाएगा. यह पहल महामंत्री आरके सिंह के दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है.
कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय , अरका जैन विश्वविद्यालय के डीन डॉ अश्विनी कुमार समेत यूनियन के तमाम ऑफिस बियरर्स मौजूद थे. महामंत्री आरके सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को सेफ्टी फर्स्ट का ध्यान रखते हुए सफलतापूर्वक प्रशिक्षण हासिल करने की शुभकामनाएं दी. इसमें कुल 29 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया. आने वाले दिनों में शेष बचे टीएमएसटी एवं अप्रेंटिस पास कर प्रतिक्षारत कर्मचारी पुत्रों को भी यह सुनहरा अवसर मिलेगा.

