
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में ऐतिहासिक बोनस समझौता कराने के फलस्वरूप सोमवार को टाटा मोटर्स के प्लांट थ्री और वर्ल्ड ट्रक में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान डिवीजन हेड समेत अन्य वरीय अधिकारियों का भी स्वागत किया गया.
सबसे पहले सुबह 9 बजे वेहिकल फैक्ट्री प्लांट थ्री में अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत किया गया, जिसमें भारी संख्या में मजदूर व यूनियन के कमेटी मेंबर्स व पदाधिकारी शामिल थे. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यूनियन के द्वारा जो अच्छा समझौता हुआ है, उसका श्रेय आप सभी मजदूर भाईयों को जाता है. समझौता से पहले तरह – तरह की चर्चाएं हो रही थी, परंतु समझौता के वक्त मुझे अपने मजदूर भाईयों का चेहरा याद रहता था. यही कारण है कि हम आप सबों की बातों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रख पाते हैं. इस समझौते में सबों का ख्याल रखा गया है.
कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से जीएम ट्रिम व पेंट फैक्ट्री किरण नरेंद्रन, जीएम बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री मुनीष राणा, जीएम एनपीआई अनिमेष कुमार जबकि यूनियन के तरफ से तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर्स, आर के सिंह फ़ैन्स क्लब तथा प्लांट थ्री के कर्मचारी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजय सिंह बब्बू ने किया.
वर्ल्ड ट्रक में भी स्वागत
वर्ल्ड ट्रक में भी अध्क्ष-महामंत्री का स्वागत किया गया. यहां अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह समेत प्रबंधन के लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर तथा फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. प्रबंधन की ओर से वेहिकल फैक्ट्री हेड मनीष वर्मा, संदीप चौकसे, सेल्वा राज, सुजीत झा आदि मौजूद थे .कार्यक्रम में स्वागत भाषण यूनियन के उपाध्यक्ष आरआर दूबे तथा संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया.

