
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में रिकॉर्ड टाइम में बने रक्षा वाहनों को सोमवार 10 नवम्बर को रवाना किया गया. इसे लेकर टेल्को क्लब में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टाटा मोटर्स के लाइन फोर में बने यह रक्षा वाहन टाटा एसडी 1015 4×4 को रवाना किया गया. मौके पर टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के अधिकारियों के साथ कोलकाता डीजीक्यूए (डायरेक्टोरेट जेनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस) के अधिकारी थे.
1500 से ज्यादा वाहन
टाटा मोटर्स द्वारा बनाए गए 1500 से ज्यादा रक्षा वाहनों को सेना को डेलिवर किया गया. एक समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए टाटा एसडी1015 4×4 फील्ड आर्टिलरी ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह पुराने डिजाइन को ट्रक है. बीएस फोर इस ट्रक को कंपनी ने समय पर आपूर्ति की है. इसका इस्तेमाल परिचालन क्षमता और योग्यता को बढ़ाने के लिए लॉजिस्टिक के रूप में किया जाएगा. इस अवसर पर एम. बालशानमुगम, एसक्यूएओ, एसक्यूएई (वी एंड ईई), कोलकाता डीजीक्यूए कार्यालय और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, टाटा मोटर्स और सरकारी अधिकारियों के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
क्या है इसका फीचर
इस वाहन का इंजन हार्स पावर 155 एचपी है. पे लोड कैपिसिटी 3.5 टन और फ्यूएल बाउजर है. इस वाहन का उपयोग आर्टलरी ट्रैक्टर के साथ ही ट्रूप करिअर, वाटर टैंकर और किचेन वैन के रूप में होगा. सेना ने टाटा मोटर्स को इस वाहन को बनाने का ऑर्डर 2023 में दिया था. कंपनी ने रिकॉर्ड टाइम में 1500 से ज्यादा वाहनों को बनाकर उसकी डिलीवरी की.
देश के लिए प्राइड है
मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि यह देश के लिए एक प्राइड है. उन्होंने कहा कि ये वाहन गुणवत्ता में बेहद मजबूत है. टाटा मोटर्स के अधिकारियों ने कहा कि इस साल बारिश ज्यादा होने के बावजूद वाहनों को अपने समय से पहले डेलीवर किया जा रहा है.

