
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन की टीम प्रकाश को यूनियन एवं प्रबंधन की ओर से गुरुवार को डिवीजन के कांफ्रेंस हॉल में सम्मानित किया गया. 3-4 नवंबर को आदित्यपुर स्थित क्रूज होटल में कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के 38 वें गुणवत्ता चक्र सम्मेलन में टाटा मोटर्स के सीसीई डिवीजन की टीम को विजेता घोषित किया गया था. बताते चलें कि इस सम्मेलन में राज्य भर से कुल 29 टीमें भाग ली थी. सभी टीम गुणवत्ता एवं नवीनीकृत बदलाव पर अपने – अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए थे, जिसका मुआयना निर्णायक मंडली द्वारा करने के उपरांत अंतिम रिजल्ट घोषित किया गया.
Advertisement
<

