
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) टीम ने अपनी कार्यकारी समिति के चेयरपर्सन और टाटा स्टील के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट ( कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया. यह कार्यक्रम 10 जुलाई को जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब में आयोजित किया गया, जिसमें पीयूष गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट ( टीक्यूएम, जीएसपी और सप्लाई चेन) डीबी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट – कॉर्पोरेट सर्विसेस, तृप्ति श्रीवास्तव, चीफ – टीक्यूएम और सीक्यूए तथा सौरव रॉय, सीईओ, टाटा स्टील फाउंडेशन की उपस्थिति रही.
चाणक्य चौधरी के प्रति आभार
टीईईपी टीम ने चाणक्य चौधरी के बहुमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर पीयूष गुप्ता ने शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में इस कार्यक्रम की भूमिका को रेखांकित किया, वहीं डीबी सुंदरा रामम ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता को प्रोत्साहित करने के प्रति टाटा स्टील की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया.
गुणवत्ता की यात्रा
चाणक्य चौधरी ने अपने संबोधन में गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी वर्षों की यात्रा को याद किया और इस दौरान डॉ. जेजे ईरानी और बी. मुत्थुरामन जैसे प्रेरणादायी मार्गदर्शकों से मिले अनुभव और सीख का विशेष उल्लेख किया. उन्होंने टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं.
कार्यक्रम में लक्ष्मी शरत, निदेशक, केरला पब्लिक स्कूल्स, और प्रीति सिन्हा, प्राचार्या – गुलमोहर हाई स्कूल के साथ-साथ टीईईपी टीम के सदस्य और टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

