
* वर्तमान यूनियन के पदाधिकारी राममूर्ति राजू के साथ शॉप फ्लोर पर हुए विवाद के बाद प्रबंधन ने पांडेय को नौकरी से निकाल दिया था
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी रहे चन्द्रभूषण पांडेय की बर्खास्तगी का मामला अब लेबर कोर्ट में चलेगा. डीएलसी की ओर से प्रबंधन और पांडेय के बीच में सुलह कराने की कोशिश नाकाम रही है. ऐसे में यह फैसला अब लेबर कोर्ट के जरिए होगा, जिसमें काफी वक्त लगेगा. प्रबंधन की यही रणनीति भी होती है कि मामला लेबर कोर्ट में चला जाय, ताकि बर्खास्त कर्मचारी को थकाया जा सके. प्रबंधन ने पांडेय को 6 फरवरी 2025 को नौकरी से निष्कासित कर दिया था.
वर्तमान यूनियन के पदाधिकारी राममूर्ति राजू के साथ शॉप फ्लोर पर पांडेय का विवाद हुआ था. इस विवाद की जांच के बाद प्रबंधन ने चन्द्रभूषण शुक्ला को नौकरी से बाहर कर दिया था. इसके बाद यह मामला डीएलसी कोर्ट में चल रहा था, जिसमें कोई समझौता नहीं हो पाया. पांडेय 2015 से लेकर 2018 तक के यूनियन का कमेटी मेंबर रह चुके है. उसके बाद 2018 से 2022 तक यूनियन के पदाधिकारी रहे. वे 2022 में चुनाव नहीं लड़े थे.

