
उदित वाणी, जमशेदपुर : 31 जुलाई को होने वाले टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के चुनाव को लेकर शुक्रवार 25 जुलाई को फॉर्म जमा हुए. जितने फॉर्म बिके थे, सभी जमा हुए. गुरुवार 24 जुलाई को 62 फॉर्म बिके थे. यूनियन के चुनाव पदाधिकारी सीएस झा और उप चुनाव पदाधिकारी अश्विनी मथान ने बताया कि सभी उम्मीदवारों ने अपना फॉर्म जमा किया है. शनिवार 26 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. बताया जा रहा है कि एकमात्र महिला सीट के लिए फॉर्म भरने के लिए एक उम्मीदवार को प्रस्तावक नहीं मिल रहे थे. बाद में सत्ता पक्ष की पहल के बाद प्रस्तावक मिलें.
किस निर्वाचन क्षेत्र में कितने फॉर्म
निर्वाचन क्षेत्र संख्या सीटें फॉर्म भरे
एटीपी 1 5 16
सीबीबीयू 2 2 5
सीएचबीयू 3 1 6
आरसीबीयू 4 2 5
सीआरबीयू 5 2 5
मेटेरियल्स 6 2 9
क्वालिटी 7 2 9
टूलिंग 8 1 3
ऑफिस 9 1 2
महिला (रिजर्व) 10 1 2
शेष चुनाव कार्यक्रम
कार्यक्रम तिथि
नामांकन पत्रों की जांच 26 जुलाई
जांच के बाद सूची का प्रकाशन 26 जुलाई (शाम 4 बजे)
उम्मीदवारों की नाम वापसी 28 जुलाई (अपरा्हन 3 बजे तक)
निर्विरोध उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन-28 जुलाई (शाम 4.30 बजे)
मतदान की तिथि 31 जुलाई (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)

