
उदित वाणी, जमशेदपुर : 31 जुलाई को होने वाले टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई. जांच में एक भी नामांकन पत्र अवैध नहीं पाया गया. अब सभी 62 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की हरी झंडी मिल गई है. चुनाव पदाधिकारी आरसी झा और उप चुनाव पदाधिकारी अश्विनी मधान ने बताया कि जांच के नाम पर हमारा मकसद किसी को चुनाव लड़ने से रोकना नहीं है. कुछ नामांकन पत्रों में कमियां थी, उसे दूर कर दिया गया, ताकि सभी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिलें.
Advertisement
<

