
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष रमाकांत करुआ ने यूनियन अध्यक्ष दीपेंदु चक्रवर्ती एवं महामंत्री सुमित दास के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करने एवं लगातार बेइज्जत कर टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने का आरोप लगाते हुए बिरसानगर अनुसूचित जाति जनजाति थाना में एसटीएससी एक्ट में केस दर्ज कराया है. थाना प्रभारी सुनीता सोय ने कहा कि उचित जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी.
इस अवसर पर आदिवासी मूलवासी समाज के प्रमुख कार्यकर्ता बिरसा नगर थाना में उपस्थित हुए जिसमें मुख्य रूप से आदिवासी सुरक्षा परिषद जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा, हरि मुखी(अध्यक्ष केंद्रीय मुखी समाज,जमशेदपुर), लखींदर करुआ (केंद्रीय मुखी समाज व जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी एससी सेल) विकास मुखी, सोपोन करुवा, धीरज मुखी, किशोर मुखी, दीपक करुवा, तुलसी महतो (मूलवासी नेता) दिलीप सिंह (बीजेपी नेता) प्रकाश सांडील (पूर्व मुखिया)रुद्र मुंडा( पंचायत समिति सदस्य) बाबू समद, कामदेव महतो, शंभू मुंडा परशुराम मुखी पी के करवा, विजय करवा, गालको मुखी, दीपक करवा, मंगल मुखी, सलीम मुखी आदि शामिल हुए.
