
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों की शुक्रवार 31 जनवरी को एक आमसभा आयोजित की जाएगी. दोपहर में आयोजित इस सभा में कंपनी के सभी कर्मचारी, यूनियन के नेता व प्रबंधन के प्रतिनिधि शामिल होंगे. कंपनी के प्लांट हेड की मौजूदगी में सभा का आयोजन होगा, जिसमें कंपनी की वर्तमान स्थिति व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. कोरोना काल के बाद पहली बार कंपनी में आमसभा होगी, जिसमें कंपनी की योजनाओं के साथ उसकी उपलब्धियों पर चर्चा होगी. अंत में कंपनी के प्लांट हेड अपने विचार रखेंगे.
Advertisement
<
