
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा कमिंस ने बुधवार 16 जुलाई को फ्लैक्सी ऑफ (आंशिक परिचालन) घोषित किया है. इस संबंध में मंगलवार को प्लांट हेड अजितेश मोंगा के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है. जारी सर्कुलर में कहा गया है कि कंपनी बिजनेस में उतार-चढ़ाव और संसाधनों के वैधानिक तरीके से प्रबंधन के लिए बुधवार को कंपनी में आंशिक परिचालन होगा.
बुधवार को काम पर बुलाये जानेवाले कमचारियों के लिए सामान्य कार्यदिवस माना जाएगा. जबकि जिन कमचारियों को काम पर नहीं बुलाया जाएगा उनसे दो माह के भीतर जरुरी पड़ने पर काम पर बुलाया जाएगा, जिसकी सूचना उन्हें बाद में दी जाएगी. फ्लैक्सी ऑफ के दिन काम पर बुलाये जाने के बावजूद ड्यूटी नहीं आनेवाले कमचारी इस दिन को अवकाश के रुप में उपभोग कर सकेंगे.
Advertisement
<

