
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा ब्लूस्कोप स्टील इम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग बुधवार 23 जुलाई को हुई. इस मीटिंग में नए एमडी का अभिवादन किया गया और पुराने एमडी अनूप त्रिवेदी का आभार व्यक्त किया गया. लंबित वेज रिविजन को लेकर चर्चा हुई और साथ ही बोनस के लिए भी मैनेजमेंट को पत्र दिया गया. वेज रिविजन पिछले 16 महीने से लंबित हैं. इसे जल्द से जल्द करवाने पर जोर दिया गया. बैठक में यूनियन की तरफ से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष विजय खान, महामंत्री संजय सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अभिषेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक रवि उपाध्याय, हुसैन कादरी, संजीव कुमार, आदित्य राज, संतोष साहू और प्रियंका कुमारी शामिल थी.एचआर हेड राजेश त्रिपाठी को बोनस का पत्र सौंपा गया.
Advertisement
<

