उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एसके बेंजामिन साहब की 16 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार 9 मई को यूनियन परिसर में मनाई गई. यूनियन पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, वरीय उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव नीतेश राज और बड़ी संख्या में कार्यकारिणी समिति के सदस्य और यूनियन कर्मचारियों ने बेंजामिन साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की.
अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सभा को संबोधित किया और स्वर्गीय बेंजामिन साहब के जीवन और यूनियन तथा टाटा स्टील के श्रमिकों के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला. यूनियन कर्मचारी डॉ. एमएस सिंह ‘मानस’ और एमजेसी के निदेशक जयदेव उपाध्याय ने स्वर्गीय बेंजामिन के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।