
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष (वित्त एवं कराधान) स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर 13 अगस्त को चैम्बर भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर बुधवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि स्वर्गीय दिनेश चौधरी की पुण्यतिथि पर चैम्बर द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जाता रहा है. इस वर्ष भी उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन सिंहभूम चैम्बर के द्वारा किया जा रहा है.
4 अगस्त 2021 को कोरोना से हुआ था निधन
अध्यक्ष ने बताया कि 4 अगस्त 2021 को कोरोना काल के दौरान सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष, वित्त एवं कराधान का पद पर रहते हुए उनका निधन हुआ था. संभवतः वे चैम्बर के पहले पदाधिकारी हैं जिनका पद पर रहते हुए निधन हुआ था. इसलिए उनकी स्मृति में अगस्त महीने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और उनकी याद में पोस्ट बजट सेमिनार का भी आयोजन चैम्बर द्वारा किया जाता है. चैम्बर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने कहा कि रक्तदान महादान होता है. चैम्बर के सभी पदाधिकारीगण अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने सदस्यों सहित शहर के व्यवसायी उद्यमियों से अनुरोध किया है कि वे रक्तदान शिविर में आएं और दिवंगत उपाध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित करें.

