
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सत्र 2025- 27 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों का मिलन समारोह हुआ. मिलन समारोह में सत्र 2025-27 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने पूर्व अध्यक्षों मुरलीधर केडिया, जीआर गोलछा के समक्ष अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए नये सत्र का आगाज किया. इस दौरान अध्यक्ष मानव केडिया एवं पूर्व अध्यक्षगणें ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की.
चैंबर को नई ऊंचाई देना है-केडिया
अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि 74वीं आमसभा और सितंबर महीने में आयोजित सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के पुराने पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के द्वारा कार्यभार सौंपने की परंपरा रही है, जिसके तहत मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है. अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि नई उर्जा के साथ व्यापारी एवं उद्यमियों के हित में काम करते हुए चैम्बर को नई उंचाईयों पर ले जाना है. इस दौरान हमारा एक ही लक्ष्य होना चाहिए चैम्बर की गरिमा को बनाये रखना और व्यापारी उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण हेतु एकजुटता के साथ खड़े रहना. केडिया ने कहा कि हमारी एक कोशिश होनी चाहिए कि पूर्व में किए कार्यों को और प्रगति देनी है और छूट गये कार्यों को पूरा करना है.
चैंबर के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे-मूनका
मिलन समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने नवनिर्वाचित कार्यसमिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चुनाव में जीतकर आज जो पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की युवा टीम आई है, उनमें कई पिछले सत्र में रहकर कार्य कर चुके हैं और उन्हे व्यापारी एवं उद्यमी हित के कार्यों के करने का अनुभव है. आज यह टीम जीतकर आई तो यह पिछले सत्र में इनके द्वारा किए गये कार्यों का ही परिणाम है. उन्होंनें कहा कि चैम्बर में व्यापारी एवं उद्यमी हित के कार्यों में जब भी उनकी आवश्यकता महसूस होगी वो हमेशा तैयार खड़े रहेंगे.
चैंबर की स्वस्थ परम्परा की मिसाल
पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया ने कहा कि इस तरह का समारोह चैम्बर की स्वस्थ परंपरा को दर्शाता है कि हम सब व्यापारी उद्यमी हमेशा एकजुट हैं. चैम्बर के प्रति हमारी जिम्मेदारी हमेशा बनी रहेगी, चाहे पद पर रहें या न रहें.पूर्व अध्यक्ष जीआर गोलछा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा समारोह को संबोधित करते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यापारी एवं उद्यमी हित में कार्य करने को कहा. एसिया के अध्यक्ष इन्दर अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दी.मानद महासचिव पुनीत कांवटिया ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने किया. कार्यक्रम को उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल ने भी उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया.
ये थे मौजूद
इस दौरान सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया, व्यापारिक संगठनों से एसिया के महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, एन.एस.आई.सी. के विजय शर्मा एवं अन्य अधिकारी, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज छाबड़ा, बिल्डर्स एसोसिएशन के सुरेन्द्रपाल सिंह एवं सूरज भदानी, आयरन एंड स्टील एसोसिएशन के गौरव गुप्ता एवं भोला प्रसाद, थोक वस़्त्र विक्रेता संघ के नवलकिशोर वर्णवाल, कार्यसमिति सदस्य अभिषेक काबरा, अजय कुमार भालोटिया, आकाश मोदी, अमीष अग्रवाल, अमित संघी, अशोक कुमार गोयल, अश्विनी अग्रवाल, बबलू अग्रवाल मिनी, सीए पीयूष गोयल, दीपक चेतानी, दिलीप कुमार कांवटिया, जयप्रकाश हीरवाल, कौशिक मोदी, महेश कुमार संघी, मनीष गोयल, मोहित मूनका, पंकज कुमार चौसालिया, पवन कुमार नरेडी, पीयूष चूड़ीवाल, पं्राजल सरावगी, प्रतीक अग्रवाल, प्रीतम जैन, राजेश अग्रवाल जैसुका, रोहित काबरा, सौरव संघी सन्नी, शुभम सेन, श्रीमती सुमन नागेलिया, उमेश खीरवाल, विकास गढ़वाल, विष्णु गोयल, कमल मकाती, सतीश सिंह, सूरज भदानी, श्रवण देबुका, अरूण अग्रवाल, मनोज गोयल सहित काफी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे.

