
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा बुधवार को चैम्बर सभागार में नववर्ष के उपलक्ष्य में केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई.
इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि आने वाले समय में सिंहभूम चैम्बर, झारखंड राज्य के विभिन्न चेंबरों के साथ मिलकर एक संयुक्त बैठक आयोजित करने की योजना बना रहा है. इस बैठक के माध्यम से उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि चैम्बर झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के चेंबर ऑफ कॉमर्स से भी निरंतर संपर्क में है. सभी चेंबर मिलकर साझा मुद्दों पर एक *Consolidated Representation* तैयार कर संबंधित राज्य सरकारों को प्रस्तुत करने की दिशा में काम कर रहे हैं.
कार्यक्रम में चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष श्री मुरलीधर केडिया, श्री गौतम चंद गोलछा, श्री उमेश कांटिया और फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री रतन मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहे. पूर्व अध्यक्षों ने सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं और संगठन की एकजुटता एवं सशक्त भूमिका की सराहना की.
चैम्बर के पदाधिकारियों में श्री अनिल मोदी, श्री अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), श्री राजीव अग्रवाल, श्री हर्ष बांकरेवाल, श्री सुरेश शर्मा (लिप्पू) और श्री विनोद शर्मा शामिल थे. वहीं प्रमुख सदस्यों में मनोज गोयल, सॉवरमल शर्मा, दिलीप काउंटिया, अरुण अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, आनंद चौधरी, अमित सरायवाला, भवानी शंकर गुप्ता, विशाल (JMD), श्रवण देवुका, सतीश सिंह, कमल मकाती, पंकज छाबड़ा और विनोद कसेरा उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव श्री पुनीत कांवटिया ने किया. समारोह में बड़ी संख्या में सदस्य एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने नववर्ष के इस अवसर पर आपसी सौहार्द, एकता और सकारात्मक भाव के साथ नए संकल्प लिए.

