
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 13 सितंबर को होने वाली आमसभा के पहले 10 सितंबर से रिमोट ई वोटिंग शुरू हुई. चैंबर के चुनाव पदाधिकारी सीए राजेश मित्तल ने बताया कि रिमोट ई वोटिंग 10, 11 और 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. 12 सितंबर की शाम साढ़े पांच बजे के बाद हम बता पाएंगे कि ई रिमोट वोटिंग कितनी हुई है. उसके बाद 13 सितंबर को चैंबर भवन में वेन्यू वोटिंग होगी. जो सदस्य रिमोट ई वोटिंग नहीं कर पाएंगे, वे वेन्यू वोट करेंगे.
उन्होंने बताया कि यह वोटिंग कंपनी एक्ट के तहत होती है. हम किसी के कहने या नहीं कहने से नहीं करते है. इस वोटिंग का जिम्मा सीडीएसएल को है. जिन सदस्यों के मोबाइल नंबर और ईमेल पंजीकृत है, उनके ईमेल पर सीडीएसएल की ओर से लिंक भेजा जाता है, जो आज सुबह 10 बजे के बाद एक्टिवेट हुआ है. उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों को यूजर आईडी औप पासवर्ड दिया गया है.
वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लिंक पर जाकर अपना वोट कर सकते है. पासवर्ड डालने पर मोबाइल नंबर और यूजरआईडी पर ओटीपी जाता है. उस ओटीपी को डालने के बाद ही कोई वोट कर सकता है. ऐसे में यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है कि कोई दूसरा व्यक्ति वोट डाल देगा. हम पूरी तरह से पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कर रहे हैं और कोशिश है कि कोई प्रॉक्सी वोटिंग नहीं हो.

