
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, करेंसी चेस्ट शाखा, बिष्टुपुर, जमशेदपुर के सहयोग से अपने सदस्यों के बीच 3,70,000 रुपए के छोटे मूल्य के सिक्कों का वितरण किया गया. चैम्बर द्वारा अब तक विभिन्न बैंकों के सहयोग से कुल अठारह लाख रुपए के सिक्कों का वितरण किया जा चुका है, जिससे व्यापारियों को दैनिक लेन-देन में हो रही कठिनाइयों से काफी राहत मिली है. इस कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था चैम्बर के सचिव (व्यापार एवं वाणिज्य) श्री भारत मकानी द्वारा की गई.
बैंक के प्रति आभार व्यक्त
चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया ने बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे वितरण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे.चैम्बर के उपाध्यक्ष (व्यापार) अनिल मोदी ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि व्यापारियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आगे और अधिक मात्रा में सिक्कों का वितरण किया जाएगा. महासचिव पुनीत कावंटिया ने कहा कि बाजार में सिक्कों की भारी मांग है, ऐसे में बैंकों को आगे आकर अधिक सहयोग करना चाहिए.इस अवसर पर चैम्बर के कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, उपाध्यक्ष (उद्योग) हर्ष बांकेवाल, सचिव (उद्योग) विनोद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

