
पहले दिन कार्यकारिणी समिति के लिए केवल एक नामांकन फॉर्म जमा हुआ
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 13 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन फॉर्म रविवार 31 अगस्त को शाम 7 बजे तक जमा होगा. शनिवार को कार्यसमिति सदस्य के लिए केवल एक नामांकन फॉर्म जमा हुआ. रविवार को पक्ष और विपक्ष दोनों टीमों की ओर से नामांकन फॉर्म भरा जाएगा. चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि उनकी टीम शाम 5 बजे राममंदिर में पूजा पाठ करने के बाद शाम 6 बजे नामांकन फॉर्म जमा करेगी. उधर, विपक्ष की टीम भी रविवार को ही नामांकन फॉर्म जमा करेगी. चुनाव एक ट्रस्टी (रिक्त पद), 11 पदाधिकारियों एवं 30 कार्यसमिति सदस्यों के लिए होगा. आरके झुनझुनवाला, पीएस सेन, अधिवक्ता, एसएन खंडेलवाल, अधिवक्ता और राजेश मित्तल, अधिवक्ता को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि स्क्रूटनाइजर सीए पीएन संघारी और सीएस शीतल स्वैन बनाए गए हैं. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जरूरत पड़ने पर वेन्यू ई वोटिंग होगी.
चुनाव कार्यक्रम
1. नामांकन फार्म मिलेंगे-गुरुवार 28 अगस्त से चैम्बर भवन बिष्टुपुर में
2. नामांकन फॉर्म जमा होगा-शनिवार 30 एवं रविवार 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से संध्या 7 बजे तक
3. नामांकन फॉर्म की जांच-मंगलवार 2 सितंबर को संध्या 7 बजे
4. योग्य उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन
मंगलवार 2 सितंबर को रात 9 बजे तक
5. नामांकन फॉर्म वापसी- बुधवार 3 सितंबर को शाम सात बजे तक
6. उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन-बुधवार 3 सितंबर शाम 9 बजे तक
7. रिमोट ई. वोटिंग-बुधवार 10 सितंबर सुबह 10 बजे से शुक्रवार 12 सितंबर शाम 5 बजे तक
8. 74वीं वार्षिक आमसभा- शनिवार 13 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से चैम्बर भवन में
9. चैम्बर भवन में मतदान (आवश्यकता पड़ने पर)-
शनिवार 13 सितंबर को आम सभा के पश्चात सुबह 11.30 बजे से संध्या 5 बजे तक

