
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं वार्षिक आमसभा शनिवार, 13 सितंबर 2025 को चैम्बर भवन में आयोजित होगी. यह निर्णय सत्र 2023-25 की 15वीं कार्यसमिति बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया. इस संबंध में जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी.
उन्होंने बताया कि वार्षिक आमसभा के साथ ही एक ट्रस्टी (रिक्त पद), 11 पदाधिकारियों एवं 30 कार्यसमिति सदस्यों के चुनाव भी संपन्न कराए जाएंगे. इसके लिए चुनाव कार्यक्रम, पदाधिकारी और स्क्रूटनाईजर तय कर दिए गए हैं.
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –
– नामांकन फार्म उपलब्धता** : 28 अगस्त 2025 से चैम्बर भवन में
– नामांकन दाखिल** : 30 व 31 अगस्त 2025 (सुबह 11 से शाम 7 बजे तक)
– नामांकन पत्रों की जांच** : 2 सितंबर 2025, शाम 7 बजे
– योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी** : 2 सितंबर 2025, रात 9 बजे तक
– नामांकन वापसी की अंतिम तिथि** : 3 सितंबर 2025, शाम 7 बजे तक
– अंतिम उम्मीदवार सूची जारी** : 3 सितंबर 2025, रात 9 बजे
– रिमोट ई-वोटिंग** : 10 सितंबर सुबह 10 बजे से 12 सितंबर शाम 5 बजे तक
– वार्षिक आमसभा** : 13 सितंबर 2025, प्रातः 9.30 बजे से चैम्बर भवन में
– भवन में मतदान (यदि आवश्यक हुआ)** : 13 सितंबर 2025, पूर्वाह्न 11.30 बजे से शाम 5 बजे तक, आवश्यकता पड़ने पर चुनाव पदाधिकारी समय बढ़ा सकते हैं.
चुनाव अधिकारी
1. आर.के. झुनझुनवाला
2. पी.एस. सेन (अधिवक्ता)
3. एस.एन. खंडेलवाल (अधिवक्ता)
4. राजेश मित्तल (अधिवक्ता)
स्क्रूटनाईजर
1. सीए. पी.एन. शंगारी
2. सीएस. सीतल स्वैन
मानव केडिया ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर की यह वार्षिक आमसभा केवल चुनावी प्रक्रिया ही नहीं बल्कि व्यवसायिक गतिविधियों व क्षेत्रीय विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी.

