
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन (पहले जुस्को श्रमिक यूनियन) के पहले तथा जुस्को श्रमिक यूनियन के छह बार अध्यक्ष चुने गये रघुनाथ पांडेय बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय से मिले. इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष चुने जाने पर रघुनाथ पांडेय को बधाई दी. दोनों के बीच मजदूरों के मुद्दे पर चर्चा हुई. रघुनाथ पांडेय ने मजदूरों के कई मुद्दों को उनके समक्ष रखा. राज्य के विकास में मजदूरों की भूमिका को बताया.
Advertisement
<
