
उदित वाणी, जमशेदपुर : मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच कैंसर अस्पताल) के कर्मचारियों को इस साल 19 फीसदी बोनस मिलेगा. इसे लेकर शनिवार 16 अगस्त को प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ. कर्मचारियों को अधिकतम बोनस 101518 और न्यूनतम बोनस 66950 रूपए मिलेगा. समझौते पर हस्ताक्षर प्रबंधन की ओर से निदेशक डॉ. कोशी वर्गीस, नितिन कुमार सिन्हा, मानद सचिव, निशा कुमारी, मानद कोषाध्यक्ष, बीपी सिंह प्रमुख प्रशासन, डॉ. अभिषेक कुमार ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक, अमिताव चटर्जी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कमल अग्रवाल वरिष्ठ प्रबंधक, वित्त एवं लेखा जबकि यूनियन की ओर से राकेशवर पांडेय अध्यक्ष, बीके डिंडा महासचिव, मोहम्मद वाहिद, उपाध्यक्ष, आसिफ इमरान सहायक सचिव, एम. प्रशांत राव कोषाध्यक्ष ने किया.

