
* अधिकतर सीटों पर एकतरफा रहा मुकाबला, केवल महासचिव पद को लेकर हुई कांटे की टक्कर
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुस्को श्रमिक यूनियन के चुनाव में रघुनाथ पांडेय एंड टीम को बड़ी सफलता मिली है. विरोधी खेमे के नेता और महासचिव पद के उम्मीदवार गोपाल प्रसाद जायसवाल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए. शुरू में बढ़त बनाए जायसवाल बाद में पिछड़ गए और मात्र 22 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए. सारे एकल पदों पर रघुनाथ पांडेय के समर्थकों ने जीत तय की है. तीन उपाध्यक्ष के पदों में से केवल एक पद पर विपक्ष के उम्मीदवार पिंटू शर्मा को जीत मिली है. डिप्टी प्रेसीडेंट के चुनाव में वर्तमान डिप्टी प्रेसीडेंट मनीष दूबे को करारी शिकस्त मिली है और रविकांत शुक्ला नये डिप्टी प्रेसीडेंट बने हैं. सहायक सचिव के दो पदों में से एक पद पर पहली बार एक महिला उम्मीदवार संजू महतो जीत कर आई है. उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए अखिलेश कुमार राय, दिनेश कुमार महतो और बिजय गोप जीते हैं. कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर एक बार फिर अमरनाथ तिवारी को जीत हासिल हुई है. देर रात साढ़े तीन बजे तक रिजल्ट आए. अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने 183 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है. यही नहीं नवनिर्वाचित 17 कमेटी मेंबरों से 14 रघुनाथ पांडेय के समर्थक माने जा रहे हैं.
ये रहे परिणाम
पद – अध्यक्ष
जीते:
-
रघुनाथ पांडेय – 397 वोट
हारे:
-
परमानंद सिंह – 214 वोट
-
चंद्रशेखर भूमिज – 13 वोट
-
राजेश कुमार – 2 वोट
पद – महासचिव
जीते:
-
सी.डी.एस. कृष्णन – 253 वोट
हारे:
-
गोपाल प्रसाद जायसवाल – 231 वोट
-
विनय कुमार – 142 वोट
पद – कोषाध्यक्ष
जीते:
-
कमलेश सिंह – 345 वोट
हारे:
-
नेहा उपाध्याय – 250 वोट
-
विजय बहादुर सिंह – 31 वोट
कार्यकारी अध्यक्ष (एकल पद)
जीते:
-
अमरनाथ तिवारी – 412 वोट
हारे:
-
गोविंद झा – 213 वोट
पद – उपाध्यक्ष (कुल 3 पद)
जीते:
-
अखिलेश कुमार राय – 303 वोट
-
दिनेश कुमार महतो – 227 वोट
-
विजय गोप – 214 वोट
अन्य प्रत्याशियों को प्राप्त वोट:
-
ए. तुलाई राव – 106
-
बसंत कुमार बेउरा – 108
-
मनोज कुमार पांडेय – 184
-
जीतेंद्र सुनानी – 56
-
मुन्ना मुखी – 95
-
पिंटू शर्मा – 232
-
संतो कुमार – 39
-
सूर्य प्रकाश – 181
पद – सहायक सचिव (कुल 2 पद)
जीते:
-
अवध किशोर सिंह – 309 वोट
-
संजू महतो – 303 वोट
हारे:
-
बुलबुल कुमार सिंह – 256 वोट
-
कुमार कौशिक – 166 वोट
-
संजय लाल – 150 वोट
पद – डिप्टी प्रेसिडेंट (एकल पद)
जीते:
-
रविकांत शुक्ल – 328 वोट
हारे:
-
मनीष दूबे – 237 वोट
-
सुरेश मुखी – 75 वोट
17 निर्वाचित कमेटी मेंबर्स
-
निर्वाचन क्षेत्र 1 (Public Health Services) – (2 पद):
-
धनंजय कुमार मुखी
-
प्रवीण कुमार राय
-
-
निर्वाचन क्षेत्र 2 (Finance & Accounts):
-
राजू गोराई
-
-
निर्वाचन क्षेत्र 3 (Waste Water):
-
सूरज सिंह (निर्विरोध)
-
-
निर्वाचन क्षेत्र 4 (Water Distribution) – (2 पद):
-
अखिलेश कुमार मिश्रा
-
प्रसन्नजीत दास
-
-
निर्वाचन क्षेत्र 5 (Utility Billing):
-
सी.एच. गोविंद रंजन
-
-
निर्वाचन क्षेत्र 6 (Town Electricals) – (3 पद):
-
अजीत कुमार मिश्रा
-
सुमेंदु सौरभ
-
आशुतोष आनंद
-
-
निर्वाचन क्षेत्र 7 (Horticulture):
-
सुनील चौबे (निर्विरोध)
-
-
निर्वाचन क्षेत्र 8 (Admin & MD Office):
-
जीतेंद्र कुमार (निर्विरोध)
-
-
निर्वाचन क्षेत्र 9 (Water Quality Lab):
-
धीरज कुमार
-
-
निर्वाचन क्षेत्र 10 (RPH):
-
गुरुचरण महतो
-
निर्वाचन क्षेत्र 11 (SK Power):
-
ऋषभ कुमार
-
निर्वाचन क्षेत्र 12 (Water Works):
-
प्रशांत कुमार वाजपेयी
-
निर्वाचन क्षेत्र 13 (Integrated Customer Service):
-
सैकत रंजन दास
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।