
उदित वाणी, जमशेदपुर : 10 जून को होने वाले जुस्को श्रमिक चुनाव को लेकर गुरुवार 29 जून को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया. इस सूची में वोटरों की कुल संख्या 644 है. चुनाव पदाधिकारी आरसी झा की ओर से जानकारी दी गई है कि चुनाव तिथि घोषणा तक पैरोल में यूनियन मेंबरशिप होगी. इस वोटर लिस्ट पर 30 मई को दावा-आपत्ति की जा सकेगी. यह आपत्ति सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी. इसके बाद आपत्ति का निराकरण कर फाइनल वोटर लिस्ट शाम 6 बजे जारी कर दी जाएगी. वोटर लिस्ट कमेटी मेंबर्स एवं ऑफिस बियर के लिए निकाला जाएगा. उल्लेखनीय है कि जुस्को श्रमिक चुनाव में कमेटी मेंबरों के साथ ही ऑफिस बेयरर्स भी सीधे चुनाव में जाते है. कमेटी मेंबरों को विभाग के सदस्य जबकि ऑफिस बेयरर्स को यूनियन के सदस्य वोट करते हैं.
अब 15 की जगह 13 निर्वाचन क्षेत्र ही
टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन (पुराना नाम जुस्को श्रमिक यूनियन) चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र में कल संशोधन किया गया था. 15 चुनाव क्षेत्र को घटाकर 13 कर दिया गया है. टाउन इलेक्ट्रिकल की तीन सीटों को मिलाकर अब एक सीट कर दिया गया है. इस तरह अब 13 चुनाव क्षेत्र से 17 कमेटी मेंबर्स चुने जाएंगे.
चुनाव क्षेत्र और वोटरों की संख्या
| नं | चुनाव क्षेत्र | सीटें | वोटर्स |
|---|---|---|---|
| 1 | पब्लिक हेल्थ विभाग | 2 सीटें | 66 |
| 2 | डीजीबीआर – फाइनांस एंड एकाउंट्स | 1 सीट | 28 |
| 3 | वाटर वर्क्स ऑफिस | 1 सीट | 28 |
| 4 | वाटर डिस्ट्रीब्यूशन, एनआरडब्ल्यू, डिमना कॉम्प्लेक्स | 2 सीटें | 91 |
| 5 | पीपुल फंक्शन, डीईटीपी, इपीसी, इपीसी एमिनिटिज, सेफ्टी | 1 सीट | 35 |
| 6 | टाउन इलेक्ट्रिकल्स | 3 सीटें | 135 |
| 7 | हॉर्टीकल्चर सर्विसेस, प्रोक्योरमेंट, टाउन ऑपरेशंस, टाउन सर्विसेस | 1 सीट | 23 |
| 8 | एफएमसी, एडमिन | 1 सीट | 24 |
| 9 | सीएमजी-इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मेकनिकल, वाटर क्वालिटी लैब, वेस्ट वाटर नेटवर्क | 1 सीट | 42 |
| 10 | आरपीएच | 1 सीट | 47 |
| 11 | एसके पावर डिस्ट्रीब्यूशन | 1 सीट | 44 |
| 12 | वाटर वर्क्स | 1 सीट | 38 |
| 13 | इंट्रीग्रेटेड कस्टमर सर्विसेस | 1 सीट | 43 |

