
* कमेटी मेंबरों ने बड़े स्तर पर निर्वाचन क्षेत्रों में हेरफेर करने का आरोप लगाया
* कल सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच की जा सकेगी दावा-आपत्ति
उदित वाणी, जमशेदपुर : 10 जून को होने वाले जुस्को श्रमिक यूनियन के चुनाव को लेकर मंगलवार को ड्रॉफ्ट चुनाव क्षेत्रों का प्रकाशन कर दिया गया. सुबह 10 बजे इसका प्रकाशन हुआ. प्रकाशन के साथ ही कमेटी मेंबरों और यूनियन के सदस्यों में इसका विरोध भी शुरू हो गया है, क्योंकि उन्होंने आरोप लगाया है कि रघुनाथ पांडेय ने अपने समर्थकों को लाभ पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर निर्वाचन क्षेत्रों में छेड़छाड़ की है और विभिन्न डिविजनों और सेक्सन को इधर से उधर कर दिया है, ताकि विरोधियों के जीतने की संभावनाएं नहीं रहे.
यही नहीं कमेटी मेंबरों का यह भी आरोप है कि निर्वाचन क्षेत्र के निर्धारण में यूनियन सदस्यों की संख्या में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई है. कोई निर्वाचन क्षेत्र में 35 तो किसी में 65 सदस्य है. वैसे इस ड्रॉफ्ट निर्वाचन क्षेत्र पर बुधवार 28 मई को दावा-आपत्ति की जा सकेगी. चुनाव पदाधिकारी सीएस झा के अनुसार 28 मई बुधवार को सुबह 9 बजे से 3 बजे के बीच दावा आपत्ति की जा सकेगी. इसके बाद अंतिम रूप से निर्वाचन क्षेत्र का प्रकाशन शाम 7 बजे कर दिया जाएगा. इस ड्रॉफ्ट निर्वाचन क्षेत्र पर हो रहे विरोध से माना जा रहा है कि बुधवार 28 मई को बड़े स्तर पर दावा-आपत्ति दर्ज की जाएगी.
15 निर्वाचन क्षेत्र में 17 सीटें
जारी सूची में 15 निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित किए गये हैं जिसमें 17 सीट होंगे. चुनाव क्षेत्र संख्या-1, पब्लिक हेल्थ विभाग से 2 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-2, डीजीबीआर, फाइनांस एंड एकाउंट्स से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-3,वाटर वर्क्स ऑफिस, वेस्ट वाटर से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-4, वाटर डिस्ट्रीब्यूशन, एनआरडब्ल्यू, डिमना कॉम्प्लेक्स से 2 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-5, सोनारी सब स्टेशन,टीएमएच, जेनरल ऑफिस, मीटर से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-6, एडिमन,डीइटीपी,इपीसी, इपीसी एमिनिटिज, एमडी ऑफिस, सेफ्टी, यूटिलिटिज बिलिंग से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-7, हॉर्टीकल्चर सर्विसेस, पीपुल फंक्शन, प्रोक्योरमेंट, जमशेदपुर टाउन ऑपरेशंस, टाउन सर्विसेस से 1 सीट,चुनाव क्षेत्र संख्या-8, सिविल, मीटर (सोलर), बगान एरिया, टीआरएम, ऑफिस, जेनरल मेंटनेंस, ऑफिस मेंटनेंस, इंस्पेक्शन, सीएमई, सब स्टेशन, वीआइपी, स्ट्रीट लाइट से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-9, एफएमसी, वेस्ट वाटर नेटवर्क से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-10, सीएमजी-इलेक्ट्रीकल, सीएमजी-इंस्ट्रूमेंटेशन, सीएमजी मेकनिकल,वाटर क्वालिटी लैब से 1 सीट,चुनाव क्षेत्र संख्या-11, आरपीएच से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-12, एसके पावर डिस्ट्रीब्यूशन से 1 सीट, चुनाव क्षेत्र संख्या-13, वाटर वर्क्स से 1 सीट,चुनाव क्षेत्र संख्या-14, रिपोर्ट सेंटर, एसएंडटी,एनएमसीसी, इपीसी से 1 सीट तथा चुनाव क्षेत्र संख्या-15, इंट्रीग्रेटेड कस्टमर सर्विसेस से 1 सीट निर्धारित किया गया है.

