
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुस्को श्रमिक यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का अभिनंदन शुक्रवार 27 जून को टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में किया गया. अभिनंदन समारोह में अध्यक्ष रघुनाथ पांडे एवं जुस्को श्रमिक यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को टीडब्ल्यूयू के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह एवं महासचिव सतीश कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.
इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने जुस्को श्रमिक यूनियन के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. यह कार्यक्रम श्रमिक यूनियनों के बीच एकता एवं एकजुटता का प्रतीक था तथा सामूहिक विकास, सहयोग एवं श्रमिक हितों के प्रतिनिधित्व के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है. दोनों यूनियन ने एक मजबूत एवं सहयोगात्मक भविष्य की आशा व्यक्त की.

