
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुस्को रिटायर कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कंपनी के जीएम (एचआरआईआर) से मिलकर ईपीएफओ हायर पेंशन के डिमांड नोट मिलने में विलम्ब होने और इस विलम्ब से हर महीने जमा करने वाली राशि पर लगने वाले ब्याज के रूप में रिटायर कर्मचारी को होने वाली हानि के संबंध में अवगत कराया.
सदस्यों ने हायर पेंशन के लिए आवेदन करने वाले सेवानिवृत कर्मचारियों से हर महीने के वेतन एवं डीए पर कटने वाले पीएफ का डाटा जल्द से जल्द टाटा स्टील एवं इपीएफओ को भेजने का आग्रह किया. जीएम (एचआरआईआर) ने इसे जल्द से जल्द भेजने तथा डिमांड नोट जल्द मिलने के लिए टाटा स्टील एवं इपीएफओ से संपर्क (कार्डिनेट) करने का आश्वासन दिया है.
जीएम से मिलने वालों में वीडी गोपालकृष्णा, वाईपी सिंह, एमके सिंह, एके सिंह, आरके पोद्दार, बी प्रसाद, पीके विश्वास, आरसीपी यादव, एनएम चौधरी, युके बोस, एसके शर्मा, एसएस दुबे, यूके पांडे एवं फिरोज आलम मुख्य रूप से शामिल थे.
