
उदित वाणी, जमशेदपुर : जेसीएपीसीपीएल ने इस वर्ष टाटा बिजनेस एक्सीलेंस मूल्यांकन में भाग लिया. कंपनी के एमडी अभिजीत ए. नानोटी ने बिजनेस एक्सीलेंस कन्वेंशन (बीईसी) में टाटा ग्रुप के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन से प्रतिष्ठित ‘एक्टिव प्रमोशन ऑफ टीबीईएम’ पुरस्कार प्राप्त किया, क्योंकि कंपनी ने पहली बार 500 अंक का आंकड़ा पार किया. जेसीएपीसीपीएल इस उल्लेखनीय उत्कृष्टता यात्रा में साझेदारी के लिए अपने कर्मचारियों, नेताओं, यूनियन नेताओं तथा बिजनेस एक्सीलेंस और मूल्यांकन टीमों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है.
Advertisement
<

