
उदित वाणी, जमशेदपुर : इंडियन नेशनल मेटल फेडरेशन का नाम बदलकर इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग इंप्लाइज फेडरेशन कर दिया गया है. यह प्रस्ताव फेडरेशन की 25 अगस्त 2021 को हैदराबाद में हुई बैठक में लाया गया था. फेडरेशन के महासचिव रघुनाथ पांडेय ने उस मीटिंग में बायलॉज में किए गए संशोधन समेत मिनट्स को पढ़कर सुनाया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर पारित कर दिया.
उन्होंने कहा कि नए नाम को पंजीकृत कराने के लिए प्रक्रिया की जा रही है. वर्तमान में फेडरेशन की कार्यकारिणी में 209 सदस्य हैं. कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने लेखजोखा पेश करते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 में 4 लाख 35 हजार 26 रूपए की आमदनी हुई जबकि 3.35 लाख रूपये खर्च हुए.
Advertisement
<
