
उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से टाटा मोटर्स लिमिटेड के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमत्री आवास में मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारियों ने टाटा मोटर्स द्वारा हाइड्रोजन इंजन एवं इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे कंपनी के प्रयासों से संबंधित कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी दी तथा इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट से संबंधित कार्य योजनाओं से अवगत कराया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्यसचिव अविनाश कुमार, टाटा मोटर्स के ग्लोबल हेड-गवर्नमेंट पब्लिक अफेयर्स सुशांत चंद्रकांत नाईक, वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन विशाल बादशाह, प्लांट हेड टाटा कमिंस अनितेश मोंगा, गवर्नमेंट अफेयर्स टीम के कनिष्क कुमार, सिद्धार्थ बक्शी, जोकिम सलताना, फाइनेंस टीम के पंकज पटवारी समेत अन्य उपस्थित थे.

