
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग शनिवार को हुई. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई. मीटिंग में सबसे पहले मृत सदस्यों की याद में मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई. यूनियन के कोषाध्यक्ष ने यूनियन के आय- व्यय का लेखजोखा पेश किया, जिसे बहुमत से पास किया गया. बैठक में कमेटी मेंबरों ने विभिन्न मुद्दे उठाए. कमेटी मेंबरों ने कहा कि कंपनी में कर्मचारियों के रिटायर होने एवं इआरओ के लगने के बाद मैनपावर की कमी हो गयी है. जल्द से जल्द नियुक्ति होनी चाहिए. डिप्लोमा, आईटीआई और मैट्रिक पास कर्मचारी वार्ड के लिए नौकरी की मांग की गई.
कैंटीन एवं अस्पताल की सुविधाओं को बढ़ाने और लंबित ग्रेड को जल्द करने की मांग उठी. कमेटी मेंबरों ने यह भी मांग की कि टाटा स्टील की तरह ग्रेड पे होना चाहिए. ओल्ड और नई सीरीज के ग्रेड का समायोजन करने, सिक्योरिटी विभाग में नया प्रोजेक्ट आने पर सभी ग्रेडों में स्थाई कर्मचारियों की भर्ती करने, टीएमएच में अप्वाइमेंट में आ रही दिक्कतों को कम करने और डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा की उपलब्धता सुनिनिश्चित करने की मांग उठी.
कार्यकारिणी के सदस्यों को फोटोयुक्त पहचान पत्र देने, 10 नंबर बस्ती में रह रहे कर्मचारियों को क्वार्टर की सुविधा उपलब्ध कराने, पे स्लीप में हो रही असुविधाएं और पेंशन, पीएफ, ग्रेच्युटी के बारे में जानकारी समय पर जानकारी नहीं मिलने की बात सामने आईं. बैठक में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, परविंदर सिंह सोहल, मनोज कुमार सिंह, साइ बाबू राजू, वाइस प्रेसीडेंट वकील खान, जगजीत सिंह, सहसचिव संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

