
उदित वाणी, जमशेदपुर : कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन एवं ट्यूब मेकर्स क्लब प्रबंधन के बीच बोनस समझौता हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 22022 रुपए एवं अधिकतम 57788 रुपए बोनस की राशि दी जाएगी. प्रबंधन की ओर से प्रेसीडेंट संजय साहनी, सचिव दिनकर आनंद ,ऋचा केडिया एवं यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, सह अध्यक्ष बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, पुलक मेथी, कमेटी मेंबर बीआर मिश्रा एवं पीटर एंनाटो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए.
वर्तमान में आवश्यकता अनुसार क्लब में बहुत सारे नवीनीकरण के कार्य हुए हैं. साथ ही कर्मचारियों के भी वेलफेयर के काम किए गए हैं. इस बात की चर्चा की गई कि मेडिकल से संबंधित जो इंश्योरेंस कराया गया था, उसे दो कर्मचारियों को दो लाख से ज्यादा की राशि मेडिकल इंश्योरेंस द्वारा मदद की गई है.

