
उदित वाणी, जमशेदपुर : आर्देशिर दलाल मेमोरियल हॉस्पिटल (एडीएमएच) बारीडीह का बोनस शनिवार को हो गया. इसके कर्मियों को 16 फीसदी बोनस मिलेगा. कर्मचारियों को अधिकतम बोनस 54,845 रुपए और न्यूनतम बोनस 48,327 रूपए मिलेगा. साथ ही कर्मचारियों को 1500 रूपए का गिफ्ट कूपन भी मिलेगा. बोनस पर हस्ताक्षर प्रबंधन की ओर से डॉ. विनीता सिंह (जीएमएमएस), डॉ. शरद कुमार (प्रशासक ट्रस्ट अस्पताल), मनीष कुमार (प्रमुख, व्यवसाय वित्त एवं बीएजी), निशीथ सिन्हा (प्रमुख, सोसायटी)
और स्नेहा जबकि यूनियन की ओर से आर रवि प्रसाद (अध्यक्ष), बीके डिंडा (महासचिव), सुमन सिंह (यूसीएम), मंजू महतो (यूसीएम), वायआर पटनायक (सदस्य) और जेरोम टोप्पो (कोषाध्यक्ष) ने हस्ताक्षर किया. मौके पर एडीएमएच अधिकारी प्रकाश मिश्रा एवं राजेश उपाध्याय मौजूद थे.

