
उदित वाणी, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा और पोड़ाहाट में चलाए जा रहे अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं. पुलिस उपमहानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में जिला पुलिस कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली है.
बरामद किए गए हथियारों में चार एसएलआर राइफल्स भी शामिल हैं, जो पुलिस से ही लूटी गई थी. पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने इसे एक बड़ी सफलता माना है और कहा है कि नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने की सलाह दी जा रही है.
Advertisement
<
