
उदित वाणी, चाईबासा: अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने शनिवार को 8.5 एकड़ फसल को नष्ट कर दिया. बंदगाव थाना क्षेत्र के किता टिंगीरिया, लड़ौली में करीब 06 एकड़, टेबो थाना अंतर्गत ग्राम लोकेबारी में करीब 2.5 एकड़ अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया. जिला प्रशासन और पुलिस की ओर पिछले 3 महीने से अफीम की अवैध खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलाया रहा है. अवैध फसल को नष्ट करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है.
Advertisement
<

