उदित वाणी, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन झारखंड जगुआर के दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घायल दोनों जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकाप्टर से रांची भेजा गया है. जख्मी होने वाले जवानों में कोबरा बटालियन के विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के सुनील धान शामिल है.
प्रतिबंधित नक्सली संगठन के विरुद्ध चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ बटालियन के द्वारा 12 अप्रैल को छोटानागरा और जराइकेला थाना क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा था. अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा पूर्व में लगाए गए आईईडी बम को विस्फोट किया गया. जिसमें दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए. झारखंड जगुआर के जख्मी जवान सुनील धान रांची में इलाज के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।