
उदित वाणी, चाईबासा : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर के रहने वाले गौतम करुवा उर्फ अभय के खिलाफ यौन शोषण करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी. जिसमें बताया गया है कि गौतम करुवा शादीशुदा होने के बावजूद मोहल्ले की एक लड़की के साथ शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बना रहा था. लड़की को जब पता चला तो 18 अगस्त 2025 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
Advertisement
<

