CRIME NEWS News - Udit Vani

Noida: सौतेले पिता ने की 14 वर्षीय बेटी की हत्या, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा पुलिस को किया गुमराह
उदित वाणी,नोएडा: गौतमबुद्धनगर के जेवर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपने ही खून के रिश्तों को कलंकित करते हुए अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए न केवल मामले का खुलासा किया, बल्कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर शव भी बरामद कर लिया है।

गुमशुदगी की कहानी और पुलिस को चकमा

घटना की शुरुआत 21 अप्रैल को हुई, जब ग्राम रोही आरआर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र (पुत्र गौरी प्रसाद) ने जेवर थाने में अपनी बेटी अंजली (14 वर्ष) के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल को अंजली पास की दुकान से दूध लेने निकली थी और फिर कभी वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन जाँच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, शक की सुई सुरेंद्र पर ही टिक गई।

विवाद के बाद हत्या और शव को ठिकाने लगाया

पुलिस की गहन विवेचना में पता चला कि मृतका अंजली और उसके सौतेले पिता सुरेंद्र के बीच अक्सर अनबन रहती थी। 20 अप्रैल को भी उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सुरेंद्र ने अंजली के साथ इतनी बुरी तरह मारपीट की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने शव को कानीगढ़ी और जेवर खादर के बीच यमुना पुस्ता रोड स्थित शीशम की झाड़ियों में छिपा दिया। खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए उसने अगले दिन थाने जाकर झूठी रिपोर्ट लिखवाई।

निशानदेही पर बरामद हुआ शव, कड़ी धाराएं लागू

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सुरेंद्र टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। 28 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बताए गए स्थान से अंजली का शव बरामद किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी के मामले को हत्या में बदल दिया। अब आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और 238 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

The post Noida: सौतेले पिता ने की 14 वर्षीय बेटी की हत्या, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा पुलिस को किया गुमराह appeared first on Udit Vani.

Illegal Arms Smuggling: बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
उदित वाणी, पटियाला: पंजाब की पटियाला पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि ये आरोपी बिहार से देसी हथियार मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे। इन हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्रीय गैंगस्टर आपस में भिड़ने और अपराध करने के लिए कर रहे थे। जांच में यह भी पता चला कि ये गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में एक प्रतिद्वंद्वी क्रिमिनल को निशाना बनाकर इलाके में अपना दबदबा कायम करना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 स्लीक, हाई-एंड सेल्फ-लोडिंग बंदूकें बरामद की हैं।

पटियाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है, ताकि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि पंजाब पुलिस अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके।

कुछ दिन पहले अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने भी नाकेबंदी के दौरान एक अवैध हथियारों की तस्करी के जाल का भांडाफोड़ किया था। अमृतसर में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने दो 9एमएम सब मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद की थी। शुरुआती जांच में पता चला कि ये हथियार गोल्डी ढिल्लों से जुड़े गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह के लिए थे। पुलिस का मानना है कि ये हथियार पंजाब में अपराध और कुछ देशविरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले थे।

इस मामले में एफआईआर छेहरता थाने में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के पीछे छिपे अन्य आरोपी और सप्लायरों का पता लगाने में जुटी हुई है। मकसद यही है कि इस जाल को पूरी तरह तोड़ा जाए और इलाके में कानून का राज कायम रहे।

The post Illegal Arms Smuggling: बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur police: बिष्टुपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं के बीच बिष्टुपुर पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल करते हुए चोरी की स्कूटी बरामद कर ली और मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित तकनीकी जांच का परिणाम मानी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को बिरसानगर जोन नंबर-05 निवासी प्रकाश कुमार सिंह ने अपनी स्कूटी (संख्या जेएच-05 बीएच-8350) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अज्ञात अपराधियों द्वारा वाहन चोरी किए जाने के बाद वादी के लिखित आवेदन पर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर तथा पुलिस उपाधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिष्टुपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि चोरी की गई स्कूटी को आरोपी मोदी पार्क से जेआरडी होते हुए जुबली पार्क की दिशा में ले जा रहे थे।

मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटी को बरामद कर लिया। बरामद वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर जेएच-05 बीएच-8350 कर दिया गया था, जिससे पहचान छुपाने की कोशिश की गई थी।

इस मामले में पुलिस ने शोएब अंसारी उर्फ टाका (21 वर्ष), निवासी कपाली, को गिरफ्तार किया है। वह कपाली स्थित टीओपी चौक के पास किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के पास से सफेद और नीले रंग की होंडा कंपनी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

The post Jamshedpur police: बिष्टुपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: भुइयांडीह में कार-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, तीन नाबालिग बाल-बाल बचे
उदित वाणी, जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भुइयांडीह में सोमवार को तेज रफ्तार ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी। एक कार और एलपीटी ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि बड़ा हादसा हो गया है, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार तीनों युवक सुरक्षित बच निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा। हालांकि कार सवार युवकों ने साहस दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और उसे कुछ ही दूरी पर रोक लिया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चला रहे तीनों युवक नाबालिग हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

यह घटना शहर में बेलगाम रफ्तार के बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती है। समय रहते बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इसने प्रशासन और आम लोगों दोनों के लिए चेतावनी जरूर छोड़ दी है।

The post Jamshedpur Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: भुइयांडीह में कार-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, तीन नाबालिग बाल-बाल बचे appeared first on Udit Vani.

भाटिया बस्ती रोड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, परिवार ने दबोचा, पुलिस को सौंपा
उदित वाणी जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया बस्ती रोड में चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को घर के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

घटना के संबंध में लालू कुमार की ओर से कदमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब एक बजे यीशु मुखी उर्फ डेफनेट मुखी चोरी की नीयत से घर के अंदर घुस गया था। बताया जाता है कि आरोपी चुपके से घर के भीतर घुसकर सामान पर हाथ साफ करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान घर में सो रहे परिवार के सदस्यों की अचानक आंख खुल गई और उन्हें घर के अंदर संदिग्ध हलचल का आभास हुआ।

परिवार के लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। इसके बाद मामले की सूचना कदमा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।

पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

The post भाटिया बस्ती रोड में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, परिवार ने दबोचा, पुलिस को सौंपा appeared first on Udit Vani.

RANCHI : न्यायाधीश व अफसर बनकर ठगी करता है Jamshedpur का अंकित मिश्रा
उदित वाणी, रांची : जमशेदपुर के परसुडीह निवासी व झारखंड समेत बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और दिल्ली पांच राज्यों में दर्जनों ठगी के मामलों में वांटेड 38 साल के रंजन कुमार मिश्रा उर्फ अंकित मिश्रा पर रांची पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया. मिश्रा के खिलाफ न्यायाधीश और अफसर बनकर ठगी करने के मामले में कई राज्यों की अदालतों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है. रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के मुताबिक अंकित मिश्रा फर्जी पहचान पत्र, मोबाइल नंबर और फर्जी पते के साथ ठगी का ध्ंध करता है. मास्टरमाइंड अंकित मिश्रा लगातार अपना ठिकाना बदलता है और सरकारी सिस्टम के नाम पर आम लोगों को फंसाने में माहिर है. इसलिए हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब भी हो जाता है. इस पर झारखंड समेत उक्त अन्य राज्यों में 20 से ज्यादा मामले दर्ज है. पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर कहीं दिखे तो तुरंत सूचना दें.

The post RANCHI : न्यायाधीश व अफसर बनकर ठगी करता है Jamshedpur का अंकित मिश्रा appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : CBI की बिशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद के खिलाफ 21 साल पुराने मामले में बड़ा सुनाया फैसला
* पहले मामले में दिलीप प्रसाद के खिलाफ आया फैसला, मेधा घोटाले में भी आरोपी हैं पूर्व अध्यक्ष

उदित वाणी, रांची : सीबीआई की बिशेष अदालत द्वारा झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद के खिलाफ 21 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला सुनाया. बिशेष न्यायाधीश एसएन तिवारी की अदालत ने ओएमआर स्कैनिंग मशीन खरीद घोटाला मामले में पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत एसपीएस इंटरनेशनल लिमिटेड के सुधीर जैन और सुरेंद्र जैन को धोखाधड़ी और साजिश रचकर सरकार को 28.66 लाख रूपये का नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया और अदालत ने तीनों को दो-दो साल की सजा सुनाई तथा दिलीप प्रसाद पर एक लाख रुपये तथा अन्य दोनों पर 50-50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया.

हालांकि सजा की अवधि तीन साल से कम होने की वजह से फैसला आने के बाद अदालत ने उपरी अदालत में अपील दायर करने के लिए तीनों को जमानत दे दी. गौरतलब है कि जेपीएससी अध्यक्ष दिलीप प्रसाद के खिलाफ इस पहले मामले में अदालत का फैसला आया है. जबकि दिलीप प्रसाद के खिलाफ जेपीएससी अध्यक्ष रहते कई नियुक्तियों में अपने पद का दुरुपयोग कर मेधा घोटाले का बहुचर्चित मामले भी लंबित है. मेधा घोटाले में सीबीआई द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं जिस मामले में अदालत का फैसला आया है. इसमें दिलीप प्रसाद पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर अपने लाभ के लिए ओएमआर स्कैनिंग मशीन खरीदने का टेंडर चहेती कंपनी एसपीएस इंटरनेशनल लिमिटेड का चयन कर लाभ पहुंचाने का दोषी पाया गया है.

जबकि उन्होंने उच्च और बेहतर क्षमता वाली ओएमआर स्कैनिंग मशीन के लिए कम कीमत का टेंडर डालने वाले मेसर्स मेथोडैक्स सिस्टम्स लिमिटेड से मशीन नहीं खरीदी और सरकार को नुकसान पहुचाया. इस मामले में बिशेष अदालत ने 21 जुलाई को ही अंतिम बहस पूरी होने के बाद 26 जुलाई को फैसले की तिथि निर्धारित की थी. जबकि सीबीआई ने मामले में बर्ष 2004 में हुई इस खरीद घोटाले को लेकर बर्ष 2013 में प्राथमिकी दर्ज की थी और जांच अधिकारी ने जांच पूरी करते हुए 34 गवाहों के साथ बर्ष 2014 में ही चार्जशीट दाखिल की थी.

The post JHARKHAND : CBI की बिशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद के खिलाफ 21 साल पुराने मामले में बड़ा सुनाया फैसला appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : मुफ्फसिल थाना पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार
उदितवाणी, चाईबासा : चाईबासा मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शारदा गांव के पास एनएच-75ई से दो अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था. इसी मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने एक और अपराधी शंकर बिरूवा को गिरफ्तार किया है.

शंकर बिरूवा मंझारी थाना क्षेत्र के बड़ालागड़ा गांव का रहने वाला है, लेकिन वह तांबो बोदरा चौक के पास एक किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

हथियार का स्रोत वही निकला

चाईबासा एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्होंने हथियार शंकर बिरूवा से खरीदे थे. पुलिस द्वारा शंकर के पास से भी उसी मॉडल का देसी पिस्टल बरामद हुआ, जिससे आरोप और मजबूत हो गए हैं.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने शंकर बिरूवा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की तह तक पहुंचने के लिए आगे की पूछताछ और छानबीन जारी है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

The post West Singhbhum : मुफ्फसिल थाना पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

West Bengal : Cyber Crime का आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल और सिम कार्ड जब्त
उदित वाणी, हुगली : पश्चिम बंगाल के हुगली में ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के आरोप में पांडुआ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को चुंचुरा कोर्ट भेज दिया, जहां से अदालत ने उसको 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. आरोपी की पहचान मोहम्मद अफसर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और नकदी बरामद की है.

जानकारी के मुताबिक,आरोपी मोहम्मद अफसर पांडुआ के सेखपुकुर बालीखाड़ इलाके का रहने वाला है. यह धोखाधड़ी तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर एक कमरा किराए पर लेकर की गई. आरोपी के पास से 23 सिम कार्ड, 8 मोबाइल फोन और चार नए मोबाइल फोन और 50 हजार नकद बरामद किए गए.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सरकार ने शनिवार को मीडिया को बताया कि 16 जुलाई को पांडुआ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. जांच से पता चला कि गिरफ्तार व्यक्ति ने बिग बास्केट नामक एक स्थापित कंपनी की नकल करके एक फर्जी ऑनलाइन मार्केटिंग वेबसाइट बनाई थी. फिर फेसबुक पर विज्ञापनों के माध्यम से इसका प्रचार करना शुरू कर दिया ताकि आम लोग उस ऑनलाइन साइट पर खरीदारी जारी रख सकें. इस वेबसाइट के जरिए शातिर को लोगों की बैंक और कार्ड से जरूरी जानकारियां मिल गईं.

उन्‍होंने बताया कि आरोपी जानकारी का उपयोग करके लोगों के खातों से नकदी निकाल लेता था. आरोपी करीब दो महीने से यह धंधा चला रहा था. पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस ऑनलाइन ठगी से जुड़े मामले में कोई और शामिल है और यह ऑनलाइन धोखाधड़ी कैसे की गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है.

पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. खासकर झारखंड की सीमा से सटे जिलों में पुलिस लगातार दबिश देती है और साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती है. इसके बावजूद शातिर नए हथकंडे अपनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं.

ताजा मामला ऑनलाइन साइट से खरीदारी करने वालों के लिए एक सबक है. अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें. अन्यथा किसी साइबर ठग के हाथों अपनी गाढ़ी पूंजी गंवा सकते हैं.

(आईएएनएस)

The post West Bengal : Cyber Crime का आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल और सिम कार्ड जब्त appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : आरोपी नेता अमित रंजन पर महिला के गंभीर आरोप, सुरक्षा व सख्त कार्रवाई की मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बागबेड़ा के कथित नेता अमित रंजन पर जान से मारने की धमकी, मारपीट, यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने कोल्हान के डीआइजी और जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा एवं आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

महिला का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जबकि उसकी अग्रिम जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है. उन्होंने बताया कि 22 मार्च 2025 को कदमा थाना में एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की लापरवाही से डेढ़ महीने की देरी हुई. अंततः डीआइजी के हस्तक्षेप के बाद कदमा थाना कांड संख्या-37/2025 के तहत मामला दर्ज हो सका.

पीड़िता ने कहा कि अमित रंजन ने उनके साथ शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण किया, सिगरेट से जलाया और जबरन गर्भपात कराया. आरोपी के दूसरी महिला से अवैध संबंधों से उन्हें मानसिक यातना झेलनी पड़ी. एफआईआर के बावजूद पुलिस कार्रवाई ढीली रही. अनुसंधानकर्ता मंटू कुमार ने समय पर मेडिकल जांच नहीं कराई और रात में थाने बुलाया. सिटी एसपी के हस्तक्षेप से जांच अधिकारी बदला, लेकिन नए अधिकारी की ओर से भी निष्क्रियता रही.

महिला ने आरोप लगाया कि गैर-जमानती वारंट के बावजूद आरोपी ‘पुलिस’ लिखा बोर्ड लगाकर वाहन से घूम रहा है. कदमा थाना के सिपाही भीम कुमार पर भी रेड की सूचना आरोपी के पिता को लीक करने का आरोप है. 25 जून को आरोपी के सहयोगी हरीराव शर्मा और नीरज कुमार ने उन्हें एफआईआर वापस लेने की धमकी दी और छेड़खानी की कोशिश की. 4 जुलाई को कोर्ट से लौटते समय अमित रंजन और उसके साथी नीरज कुशवाहा ने हमला किया.

पीड़िता ने एमजीएम अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट भी प्रस्तुत की, लेकिन अब तक जांच शुरू नहीं हुई है. उसने आरोप लगाया कि आरोपी गवाहों को धमका रहा है और उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दे चुका है. वैशाली ने कहा, “यह केवल मेरी लड़ाई नहीं, बल्कि सिस्टम की साख और समाज में न्याय की भावना को बचाने का सवाल है.” उसने आरोपी, उसके साथियों और शामिल पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल्स की जांच तथा गवाहों की सुरक्षा की मांग की है.

The post Jamshedpur : आरोपी नेता अमित रंजन पर महिला के गंभीर आरोप, सुरक्षा व सख्त कार्रवाई की मांग appeared first on Udit Vani.