Author: UditVaniDigital

उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडीह में 18 मई 2017 को बच्चा चोरी की अफवाह पर हुए चर्चित हत्याकांड में शुक्रवार को जमशेदपुर कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया। एडीजे-1 विमलेश कुमार सहाय की अदालत ने पांच अभियुक्तों को दोषी करार दिया, जबकि 20 को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। दोषी पाए गए अभियुक्तों में राजाराम हांसदा, गोपाल हांसदा, रेंगो पूर्ति, तारा मंडल और सुनील सरदार शामिल हैं। अदालत ने इन सभी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, 341, 342, 338, 117/149 के तहत दोषी पाया है। अब 8 अक्टूबर को सजा…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के नामशोल गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान किसान प्रभाष सिंह (45) और मजदूर चक्रधर महतो (44) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक गोभी के खेत में काम कर रहे थे। काम खत्म करने के बाद वे दो अन्य मजदूरों के साथ नीम के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन कर रहे थे। आधा खाना खाने के दौरान ही अचानक आकाशीय बिजली…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। गांधी नगर मोहल्ले में 17 सितंबर की शाम पोपो मुंडा पर गोली चलाने वाले दोनों आरोपी आखिरकार गिरफ्त में आ गए। गुप्त सूचना पर गुरुवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर बादल समासी और करन पात्रो को उनके घर से हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल और मैगजीन भी जब्त की गई। पूछताछ में दोनों ने गोली चलाने की बात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार बादल समासी की उम्र 21 वर्ष है और उस पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज हो…

Read More

बिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये का हस्तांतरण किया गया, जिससे कुल 7,500 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ हुआ। प्रधानमंत्री ने इसे महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर बिहार की नारी शक्ति के साथ जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने महिलाओं को कहा…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर के एस टाइप मैदान में बने श्रीश्री दुर्गा पूजा पंडाल का विद्युत तोरण द्वार तेज बारिश के बाद अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी। यह घटना उद्घाटन के 24 घंटे के भीतर हुई है, जिसे आयोजन समिति की तैयारियों पर सवाल खड़ा करता है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार देर शाम इस पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था। स्थानीय नागरिक इसे निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही का परिणाम बता रहे…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: बेरमो निवासी भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने रांची स्थित राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाक़ात की और अपनी पुस्तक ‘मोदी की गारंटी : स्वस्थ भारत’ उन्हें भेंट की। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कार्यों पर आधारित है। इसकी प्रस्तावना भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने लिखी है। पुस्तक में विस्तार से बताया गया है कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना महामारी का प्रभावी प्रबंधन किया। इसमें भारत में कोरोना वैक्सीन विकसित करने की पूरी प्रक्रिया और दुनिया…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शेख शहबाज (19), कपाली इस्लाम नगर निवासी, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 4,500 रुपये नकद बरामद किए हैं, जिसे चोरी की रकम बताया जा रहा है। इस कांड में संलिप्त एक नाबालिग बालक को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। आजाद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि यह…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, हरहरगुट्टू स्थित शिव मंदिर के समीप न्यू श्रीकृष्ण ज्वेलरी दुकान से अज्ञात चोरों ने सोने की चैन और लॉकेट उड़ा लिए। यह घटना 22 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे घटी। पीड़ित हरहरगुट्टू निवासी दुकानदार राजू कुमार वर्मा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि दुकान में ग्राहक बनकर आए दो युवक मौका पाकर गहने लेकर फरार हो गए। चोरी का खुलासा तब हुआ जब गहनों का मिलान किया गया। घटना की जानकारी मिलते…

Read More

उदित वाणी, पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि 6 अक्टूबर तक सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण और तैनाती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इस निर्देश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और माना जा रहा है कि चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द ही हो सकती है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान अक्टूबर और नवंबर में हो सकता है। चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि चुनाव दो से तीन चरणों में हो सकते हैं। मतदान…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना अंतर्गत उड़माल मुंडा होटल के सामने गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। गया से कोलकाता लौट रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक देवव्रत प्रधान (41) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक चालक का शव टक्कर के बाद कार में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर गैस कटर से वाहन को काटकर शव को बाहर निकाला और…

Read More