Author: UditVaniDigital

उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के फॉर्म एरिया क्वार्टर नंबर 16/19 में शुक्रवार दोपहर एक महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मालती कुमारी (28) के रूप में हुई है। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था और दोनों बच्चे स्कूल गए थे। परिजनों ने तत्काल उसे टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालती ने कमरे में लगे पंखे से चुन्नी के सहारे फांसी लगाई। फेसबुक लाइव में उसने अपने पति सहदेव यादव पर प्रताड़ना का आरोप…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के दौरान आम जनता की सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने नो एंट्री का विस्तृत रूट चार्ट जारी किया है. यह व्यवस्था 28 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी. इस अवधि में यातायात संबंधी रूट को डायवर्ट किया जाएगा और कुछ क्षेत्रों में नो एंट्री भी लागू रहेगी. जानकारी के अनुसार टोटो एवं सवारी गाड़ी के लिए आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान और राम मड़ैया बस्ती के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है. आमजन पार्किंग हेतु जयप्रकाश उद्यान में जाने के लिए जमशेदपुर की…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया में चोरी के टेम्पू की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापामारी कर एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान औरंगजेब उर्फ औरंगजेब खान उर्फ रुस्तम खान (41), पिता चंगेज खान, निवासी शास्त्री नगर ब्लॉक नं-02, कदमा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक पियागो टेम्पू बरामद किया, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच05सीजे4315 फर्जी पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि टेम्पू चोरी का है, जिसे उसने करीब एक साल पहले कपाली निवासी रईस से खरीदा था। रईस इस समय चोरी…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड के समीप 4 सितम्बर 2025 को कारोबारी साकेत अग्रवाल से 30 लाख रुपये की हुई लूटकांड का मास्टरमाइंड आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन कुमार मंडल उर्फ सौरभ उर्फ चंदू को बिहार के मुंगेर जिले के धपरी शामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से अदित्यपुर सालडीह बस्ती स्थित केसरी गोदाम के पास का रहने वाला है, जबकि उसका पैतृक गांव मुंगेर में है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने बताया कि चंदन मंडल ही वह अपराधी है, जिसने कारोबारी साकेत अग्रवाल से…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड के समीप 4 सितंबर 2025 को हुए लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने 50 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद नकदी को पुलिस ने लूट की रकम का हिस्सा बताया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही 12 सितंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इन सभी से पूछताछ में मुख्य आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के वर्कर्स कॉलेज के पास स्वर्णरेखा नदी में शनिवार को एक हादसा हो गया। छठ घाट पर स्नान करने उतरे एक दिव्यांग वृद्ध तेज धारा में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृद्ध घाट पर पहुंचे और अपने जूते व वॉकर किनारे पर रखकर नदी में उतरे। नहाते ही अचानक तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में खिंच गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह काफी दूर बह चुके थे। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मानगो थाना पुलिस को…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा आज आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस सड़क को अवैध कब्जा से मुक्त कराने की कार्रवाई की गई. इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान मुख्य मार्ग पर आम लोगों के आवागमन और आपातकालीन सेवाओं को सुचारु रुप से जारी रखना था. इसकी शुरुआत खरकाई पुल के पास सर्विस सड़क से हुई. इस दौरान जेसीबी पॉकलेन की मदद से सर्विस सड़क पर अवैध रुप मौजूद ठेला, खोमचा और अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई. वहीं, ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सभी लोगों से सर्विस रोड पर दुकानें न लगाने…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावाँ के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को सरायकेला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों की गहन जांच करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों/वारंट/इश्तेहार/कुर्की आदि के जल्द निपटारे, वारंटियों/फिरारियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाने, बैंक/एटीएम पर विशेष निगरानी रखने तथा क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्ती करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आगामी दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण का उद्देश्य…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने राज्य के वन सेवा अधिकारियों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। कुल आठ आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है और विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। तबादला सूची: * संजीव कुमार झारखंड जैव विविधता परिषद से स्थानांतरित होकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-कार्यकारी निदेशक, बंजर भूमि विकास बोर्ड, रांची बने। साथ ही उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य नियोजना रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। * विश्वनाथ साह प्रधान मुख्य वन संरक्षक में प्रोन्नति पाकर अध्यक्ष, झारखंड जैव विविधता परिषद, रांची नियुक्त। * पी.आर. नायडू प्रभारी सदस्य सचिव,…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा 2025 एवं मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 28 सितम्बर (सप्तमी) से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से 11:30 बजे तक भारी वाहनों का दोनों तरफ से परिचालन चालू रहेगा, लेकिन प्रतिदिन 11:30 बजे पूर्वाह्न से अगले दिन सुबह 5:00 बजे तक बस को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा। वहीं 2 अक्टूबर (विसर्जन) को सुबह 6:00 बजे से विसर्जन कार्य संपन्न होने तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस सहित) और चारपहिया वाहनों पर…

Read More