Author: UditVaniDigital

उदित वाणी, जमशेदपुर: अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता या फोटो जैसी जानकारी बदलने की सोच रहे हैं, तो अब इसके लिए पहले से ज्यादा खर्च करना होगा। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट से जुड़े नए नियम लागू कर दिए हैं, जो 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होंगे। नए नियमों के तहत नाम या पते में साधारण सुधार कराने पर 75 रुपये शुल्क लगेगा। वहीं फोटो, फिंगरप्रिंट या आइरिस जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये चुकाने होंगे। यही शुल्क अब 7 से 17 साल तक के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट पर भी लागू…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साइबर अपराधियों ने आदित्य बिड़ला ग्रुप के पूर्व प्रबंध निदेशक, 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धमकाकर 70 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू कर दी है। परेल इलाके में रहने वाले पीड़ित को एक महिला ने फोन कर खुद को दिल्ली एटीएस कंट्रोल रूम की अधिकारी बताया। इसके बाद वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसने खुद को आईजी प्रेम कुमार गौतम कहा। दोनों ने पीड़ित को बताया…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने साकची बाजार में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” नाम से हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में हुए इस अभियान को क्षेत्र के नागरिकों और दुकानदारों ने भरपूर समर्थन दिया। आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी, डुप्लीकेट नाम, फोटो रहित रिकॉर्ड और बड़े पैमाने पर नाम हटाने जैसी समस्याएं लोकतंत्र की नींव पर खतरा हैं। कांग्रेस पार्टी पारदर्शिता की मांग को लेकर जनता की आवाज़ चुनाव आयोग तक पहुंचा रही है। कांग्रेस द्वारा मुख्य तौर पर…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा स्थित कृति मैदान के पास रहने वाली 16 वर्षीय सिमरन लोहार ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उस समय हुई जब उसके पिता उसे उठाने गए। दरवाजा अंदर से बंद था और कई बार आवाज देने पर भी नहीं खुला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सिमरन दुपट्टे से फांसी लगाकर लटकी हुई थी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर :-  टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी में सोमवार शाम चोरी की बड़ी घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कॉलोनी स्थित एक क्वार्टर का ताला टूटा देखा। संदेह होने पर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पाया कि क्वार्टर के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। घटना की जानकारी तुरंत मकान मालिक तक पहुंचाई गई। बताया गया कि मकान मालिक गंगा स्नान के लिए बिहार के…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर नगर निगम के साफ-सफाई एवं सेनिटेशन से संबंधित मजदूरों ने श्रम से संबंधित कानूनी अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाया है। मजदूरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक, जिला उपायुक्त एवं आदित्यपुर थाना को नोटिस दिया था। नोटिस के आलोक में आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक ने यूनियन के महासचिव रमेश मुखी एवं सफाई मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता की। संबंधित समस्याओं के निदान हेतु वार्ता के लिए तीन अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में आमंत्रित किया गया है। अगर 3 अक्टूबर को…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: गुमला में लोहरदगा रोड स्थित महिंद्रा नेक्सजेन शोरूम पर सोमवार को ACB की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने शोरूम के दस्तावेजों, रजिस्टर, बही-खातों और कंप्यूटर सिस्टम को खंगाला। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इस शोरूम के संचालन में अनियमितताओं और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों की पुष्टि के लिए ACB ने यह कदम उठाया। इससे पहले रविवार को रांची स्थित महिंद्रा शोरूम पर भी छापेमारी की गई थी। इस दौरान टीम ने छापेमारी के दौरान अभियुक्त विनय कुमार सिंह से जुड़े ठिकानों से 198 फाइलें, 27 सीपीयू, एक…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने शारदीय नवरात्र के सप्तमी पूजा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका और क्षेत्रवासियों एवं पूरे राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक जब पूजा पंडालों में पहुंचीं तो लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कल्पना सोरेन ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, आस्था और एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। इसके बाद विधायक…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए बिरसानगर निवासी गुरुचरण गोराई का खोया हुआ करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद कर लिया। यह उपलब्धि थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की अथक मेहनत का परिणाम है। 26 सितंबर को गुरुचरण गोराई टाटानगर स्टेशन से ऑटो द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्यूब कंपनी गेट के पास उनका बैग ऑटो से नीचे गिर गया। बैग में सोने-हीरे के कीमती गहने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई जरूरी दस्तावेज थे। घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत बर्मा माइंस थाना…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रीगल गोल चक्कर के पास शनिवार को वाहन जांच के दौरान एक युवक और पुलिस के बीच सड़क पर जमकर नोकझोंक हो गई। घटना के दौरान राहगीरों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग के क्रम में एक बुलेट बाइक (संख्या- जेएच 05 बीवाई 1145) को रोका गया। जांच में पाया गया कि गाड़ी में मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था, जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा गया। गाड़ी का मालिक मोहम्मद रिजवान बताया जा रहा है। चालान कटने…

Read More