Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: UditVaniDigital
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जाहेर टोला में गुरुवार सुबह बदमाशों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, घर मालिक विनोद कुमार सुबह अपने परिवार के साथ साकची बाजार खरीदारी करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। विनोद कुमार ने बताया कि उनकी मां कैंसर पीड़ित हैं, जिनके इलाज के लिए वे 5 अक्टूबर को बाहर जाने वाले थे। इस कारण उन्होंने घर की अलमारी में…
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर से उत्तर प्रदेश के अकबरपुर जिले स्थित प्रसिद्ध किछोछा शरीफ दरगाह जा रहे श्रद्धालुओं का सफर मातम में बदल गया। बिहार के कैमूर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, कपाली अंसार नगर डेम्दुबी निवासी 45 वर्षीय मुस्लिम अंसारी अपने परिजनों और रिश्तेदारों संग स्कॉर्पियो से यात्रा पर निकले थे। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। सभी लोग बिहार मार्ग से होकर सैयद मखदूम अशरफ जहांगीर की दरगाह किछोछा शरीफ जा रहे…
उदित वाणी, जमशेदपुर : चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी गौस नगर फुटबॉल मैदान इलाके से एक माँ और बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय हेना कौसर और उनकी 9 वर्षीय बेटी ईसाल 24 सितंबर 2025 से घर से लापता हैं। परिवार वालों ने बताया कि हेना कौसर की ऊँचाई लगभग 4 फीट 5 इंच है, रंग गेहुआं है और उन्होंने काला नकाब पहन रखा था। वहीं, उनकी बेटी ईसाल ने ब्लैक एंड वाइट फ्रॉक पहनी…
उदित वाणी, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह स्थित कलिंगा दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार यानी नवमी की देर रात कुछ उपद्रवियों ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे में धुत युवकों ने अचानक पंडाल के बाहर खड़ी कई गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते कई कारों के शीशे चकनाचूर हो गए और वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में खूंटाडीह के ही सूरज गोराई और सुमित उर्फ कल्लू समेत उनके अन्य साथी शामिल थे। आरोप है कि ये युवक अक्सर…
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर व हावड़ा पुलिस के संयुक्त प्रयास से बड़ी सफलता हाथ लगी है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हावड़ा जिले के टिकियापाड़ा के पास एक बोलेरो वाहन से चार किलो सोना और पांच लाख रुपये नकद बरामद किया है। इस कार्रवाई में जमशेदपुर के चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। बरामद सोने की बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। ग्रामीण एसपी हावड़ा को जानकारी मिली थी कि बोलेरो में भारी मात्रा में सोना और नकदी ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बोलेरो को…
उदित वानी, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा का समापन बुधवार को विसर्जन जुलूसों के साथ होगा। इस अवसर पर शहरभर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। कुल 72 स्थानों पर बैरिकेडिंग, स्लाइड गेट और ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे ताकि यातायात सुचारू बना रहे और किसी तरह की अफरातफरी न मचे। किन रास्तों पर रोक प्रशासन ने साफ किया है कि विसर्जन जुलूस जिन मार्गों से होकर गुजरेंगे, उन रास्तों पर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। गोलमुरी, बारीडीह, कदमा, साकची, सोनारी और बिष्टुपुर जैसे इलाकों…
Jamshedpur crime: तंत्र विद्या के नाम पर युवक की हत्या, परिवार और बस्तीवासियों का थाने में प्रदर्शन…
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ाबासा में तंत्र विद्या के चक्कर में 20 वर्षीय युवक अजय की हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार देर रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी तांत्रिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया था। वहीं बुधवार को मृतक अजय के परिजन और स्थानीय बस्ती के लोगों ने गोलमुरी थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की गुहार लगाई। मृतक अजय की मां ने…
उदित वाणी, जमशेदपुर : राजनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी लखिन्द्र मार्डी (53) सुबह शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि एमजीएम में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा…
उदित वाणी, जमशेदपुर : दुर्गा पूजा की भीड़ का फायदा उठाकर चोरीकी वारदातों को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का बिष्टूपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 26 महिलाओं को हिरासत में लिया है, जो सभी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की रहने वाली बताई जा रही हैं। ये महिलाएं सोमवार को ही ट्रेन से जमशेदपुर पहुंची थीं और जुगसलाई स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि महिलाएं अलग-अलग समूह बनाकर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों—विशेषकर पूजा पंडालों और बाजारों में—चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। ये महिलाएं मुख्य रूप से…
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आगामी 02 अक्टूबर को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन और पूजा समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, डीटीओ, धालभूम के एसडीओ, जमशेदपुर सदर के बीडीओ, सीओ, मानगो सीओ, धालभूम अनुमंडल के डीएसपी, थाना प्रभारी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया कि जिला…
