Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: UditVaniDigital
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट के प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह तथा प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दीपावली के पूर्व भारत सरकार की भांति राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ता में 3% बढ़ोतरी करने की घोषणा करने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता में 3% की वृद्धि कर दी गई है. इसके तहत केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया है. इस संबंध में बयान जारी कर नेतद्वय ने कहा कि अगर झारखंड…
उदित वाणी, जमशेदपुर : 5 अक्टूबर 2025, रविवार को आदित्यपुर के धिराजगंज स्थित याशिका ड्रीम हाइट्स में Centre of Astrological Study & Research के स्थायी मुख्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री जितेन्द्र नाथ मिश्रा, निदेशक – M/s AD.J Realty Pvt. Ltd. उपस्थित रहेंगे। इस संस्थान को 32 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपना स्थायी मुख्यालय मिलने जा रहा है, जो एक ऐतिहासिक क्षण है। संस्थान के संस्थापक एवं कुलपति प्रो. एस. के. शास्त्री ने बताया कि झारखंड का यह एकमात्र ज्योतिषीय संस्थान…
उदित वाणी, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के कदम के फार्म एरिया में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर से दिनदहाड़े छिनतई की घटना को अंजाम दिया। रविवार सुबह पूजा कर लौट रही महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया। पीड़ित महिला ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने देवर निलेश राव के साथ मंदिर से घर लौट रही थी। इसी दौरान रोड नंबर-10 के पास बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीन ली। झपट्टा इतना तेज था कि चेन का एक हिस्सा उनके पास रह गया जबकि बाकी हिस्सा बदमाश लेकर फरार हो…
उदित वाणी, जमशेदपुर : देर रात आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के 65 चणकपुरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पुलिस ने छापेमारी कर सात युवकों को हिरासत में लिया। बताया गया कि कुछ युवक यहां नशा कर रहे थे जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कई युवक भाग खड़े हुए, लेकिन सात को मौके से पकड़ लिया गया। हिरासत में लिए गए सभी युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ये…
उदित वाणी, जमशेदपुर: विजयादशमी के मौके पर बागबेड़ा बड़ौदा घाट स्थित रिवर व्यू कॉलोनी की महिलाओं ने सिंदुर खेला के साथ माँ दुर्गा को विदाई देते हुए उनसे अखण्ड सौभाग्य का वर मांगा. अध्यक्ष एवं लाइसेंसी गोपाल ओझा, कार्यकारी अध्यक्ष चकलेश्वर राय, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद, महासचिव विजय पाठक, एम के सिंह, सुनील मिश्रा, शेषमणि मिश्रा, रमेश मिश्रा, सुनील तिवारी, राज राय, नीरज मिश्रा, सुनील भालोटिया संग सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और कॉलोनी वासी ढांकी और नगाड़ों की थाप पर नाच_गाकर उत्साह के साथ माता की प्रतिमा को बागबेड़ा बड़ौदा घाट पर विसर्जित किया. कॉलोनी वासी एवं…
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर जल संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने आवाज बुलंद की। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और एसडीओ शिव दिनकर से मुलाकात कर समस्याओं का विस्तृत ब्यौरा सौंपा और तात्कालिक समाधान की मांग रखी। कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना वर्षों से अधूरी है और इसे शीघ्र पूरा कर संचालित किया जाना जरूरी है। अस्थायी राहत के लिए खरकई नदी से फ्लोटिंग पंप लगाकर पानी को फिल्टर हाउस तक पहुंचाने…
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड चेतना मंच के द्वारा बिष्टुपुर स्थित अंत्योदय आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई. इस मौके पर कुष्ठ पीड़ितों के बीच फल का वितरण भी किया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता तथा सरायकेला_खरसावां जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश और प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की उपाध्यक्ष शारदा देवी के द्वारा संयुक्त रुप से महापुरुषद्वय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की शख्सियत महान थी. उनके बताए…
उदित वाणी, जमशेदपुर: दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन तथा शांति समिति के द्वारा एम पी टावर, आदित्यपुर के सामने मुख्य मार्ग के किनारे वॉच टावर बनाया गया था, जहाँ प्रशासनिक पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य मुस्तैद दिखे. और उनके द्वारा वॉच टावर से हीं भीड़ सहित संपूर्ण गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. वहीं, वॉच टावर के बगल में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ थे. महानवमी और विजयादशमी के दिन भीड़-भाड़ वाले दुर्गा पूजा पंडाल यथा-एम टाइप, एस टाइप, फुटबॉल मैदान, पान दुकान चौक एवं हरिओम नगर स्थित…
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कसबा थाना क्षेत्र के यवनपुर रेलवे फाटक के पास पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार किशोरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुबह लगभग पांच बजे उस समय हुई जब पांचों किशोर दशहरा मेला देखकर लौटते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। घायल किशोर को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों…
उदित वाणी, जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सातबोहनी बिराजगंज निवासी अंकुश पांडे (22) की बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि अंकुश कदमा बाजार में दुर्गा पूजा के मौके पर अस्थायी दुकान लगाया था। दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया और डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना की टीम…
