Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: UditVaniDigital
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची गोल चक्कर के पास आज संध्या समय कोल्हान मानवाधिकार संगठन के द्वारा यातायात थाना, साकची के पुलिस कर्मियों के सहयोग से हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर उन्हें यह एहसास दिला गया हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए अत्यंत जरूरी है. आम लोगों ने इस अभियान को काफी सराहना की. इस अवसर पर अध्यक्ष अंकेश सिंह, प्रेस प्रवक्ता अनिल कुमार, रियाज अहमद, इंद्रपाल सिंह, सुमन देवी, रेणुका सिंह, स्नेह लता, ललिता देवी, ममता देवी, उषा देवी, ममता करण, मनजीत कौर, श्री शर्मा आदि उपस्थित…
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी द्वारा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के विरुद्ध की गई टिप्पणी की सरायकेला_खरसावां जिला भाजपा ने तीखी निन्दा की है तथा इसे उनकी घटिया मानसिकता का परिचायक बताया है. प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने कहा कि श्री षाडंगी ने झारखंड आंदोलन के दो शीर्ष व्यक्तियों के रिश्तों पर सवाल उठाकर अपनी सोच का स्तर उजागर कर दिया है. उन्होंने कहा कि जब अलग राज्य के लिए आंदोलन चल रहा था, तब आपका जन्म भी नहीं हुआ था. जंगलों, पहाड़ों और सुदूर…
उदित वाणी, जमशेदपुर : शरद पूर्णिमा के अवसर पर रामकृष्णा फॉर्जिंग में कार्यरत आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इस दौरान मारुति सुजुकी के शंकर दास, जीएम एस के सिंह एवं एचआर हेड की मौजूदगी में डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल के छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर हरपाल सिंह, अजीत पाल सिंह, अशोक प्रमाणिक, प्रदीप सिंह सहित संस्थान के उप निदेशक सुजय कुमार, प्रियंका कुमार, वन्दना रानी, अमरदीप सिंह उपस्थित थे.
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस बार बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। पहले चरण में उत्तर-मध्य और पश्चिमी जिलों के क्षेत्रों में मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में सीमांचल, मगध और दक्षिण बिहार के जिलों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर और मुंगेर जैसे जिलों की सीटों…
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारत निर्वाचन आयोग ने 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा कर दी है। घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसी क्रम में समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने चुनाव कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए 15 कोषांग गठित किए…
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित संजय पंथ इलाका रविवार तड़के एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। सुबह करीब पांच बजे आस्था स्पेस टाउन निवासी शातिर अपराधी टेका चौधरी अपने एक साथी के साथ बाइक से पहुंचा और कुख्यात बदमाश गुड्डू पांडेय के घर पर चार राउंड फायरिंग की। अचानक हुई इस वारदात से मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग दहशत में आ गए और घरों में छिप गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेका चौधरी वारदात से पहले बाइक से उतरकर गुड्डू पांडेय के घर की कॉल बेल बजाई और गाली-गलौज की। इसके बाद उसने पिस्तौल निकालकर…
उदित वाणी, जमशेदपुर: ओल्ड पुरुलिया रोड करीम सिटी कॉलेज रोड में काफी लंबे समय से खराब थी जिस कारण आम नागरिकों का काफी परेशानी का सामना पड़ रहा था इसी क्रम में आज मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान ने उप नगर आयुक्त चंदन कुमार से आज ही खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत की और खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने की अपील की जिसके परिणाम स्वरूप तत्काल करीम सिटी कॉलेज रोड में दस खराब स्ट्रीट लाइट को मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान और समाजसेवी अबुल हफीज़ के नेतृत्व में स्ट्रीट लाइट की…
उदित वाणी, जमशेदपुर : अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार और मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं सम्पत्ति मूलक अपराधो की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आदित्यपुर पुलिस के द्वारा मुस्लिम बस्ती में छापामारी की गई. छापामारी के दौरान अवैध खरीद बिक्री करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 207.91 ग्राम ब्राउन शुगर तथा लावा कंपनी का एक की पेड मोबाइल फोन भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुस्लिम बस्ती के एच रोड निवासी शाहबाज खान, दुर्ग (छत्तीसगढ़) के जामुन थाना क्षेत्र निवासी मो समीर उर्फ मो…
उदित वाणी, जमशेदपुर : ओलीडीह ओपी थाना क्षेत्र में रविवार, 5 अक्टूबर को पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र के मुर्दा मैदान के पास भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। इस पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (पटमदा) बचनदेव कुजुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित छापामारी की गई।…
उदित वाणी, जमशेदपुर : ओलीडीह ओपी थाना क्षेत्र में रविवार, 5 अक्टूबर को पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र के मुर्दा मैदान के पास भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। इस पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (पटमदा) बचनदेव कुजुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित छापामारी की गई।…
